फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Titans vs Delhi Capitals IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain

GT vs DC Playing 11: दिल्ली में हो सकती है इस तेज गेंदबाज की वापसी, गुजरात में भी बदलाव संभव, जानें दोनों टीमों की संभावित एकादश

Sat, 02 Apr 2022 01:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

आईपीएल के 15वें सीजन का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज लीग में डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सीजन का दूसरा मुकाबला खेलेंगी।

विज्ञापन
Gujarat Titans vs Delhi Capitals IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 11 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज लीग में डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सीजन का दूसरा मुकाबला खेलेंगी। ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली ने अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था तो वहीं गुजरात ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में लखनऊ को शिकस्त दी थी। दोनों टीमें अपने जीत के अभियान को आगे बढ़ाना चाहेंगी। आइए जानते हैं कि पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में क्या हो सकती है दोनों की संभावित एकादश

विज्ञापन


एनगिदी को मिल सकता है मौका
दिल्ली और गुजरात ने दोनों ने अपने पिछले मुकाबले जीते, ऐसे में दोनों की प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम ही है। दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत है और टीम संतुलित नजर आ रही है। लेकिन इस मैच के लिए दिल्ली को लुंगी एनगिदी और मुस्ताफिजुर रहमान की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। संभव है कि लुंगी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले। इनकी वापसी से दिल्ली की गेंदबाजी को और धार मिलेगी।
विज्ञापन


गुजरात में विजय हो सकते हैं बाहर
गुजरात की बल्लेबाजी उसकी गेंदबाजी की तुलना में थोड़ी कमजोर दिख रही है। टीम को शुभमन गिल और मैथ्यू वेड से एक मजबूत शुरूआत की उम्मीद रहेगी। अगर टीम में कोई बदलाव होता है तो विजय शंकर को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित एकादश

दिल्ली कैपिटल्स: 
पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, लुंगी एंगिदी

गुजरात टाइटंस: 
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर/ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed