GT vs CSK Live Streaming: हार्दिक-जडेजा के बीच होगी कड़ी टक्कर, कब, कहां और कैसे देखें गुजरात-चेन्नई का लाइव मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 29वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। आज के डबल हेडर के दिन के दूसरे मैच में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 29वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। आज के डबल हेडर के दिन के दूसरे मैच में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस दौरान चेन्नई की टीम सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी तो वहीं गुजरात की टीम शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी। दोनों टीमों को पिछले मुकाबले में जीत मिली है, ऐसे में आत्मविश्वास से भरी सीएसके और टाइटंस के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार यानी 17 अप्रैल को मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात और चेन्नई के बीच मैच?
गुजरात और चेन्नई के बीच यह मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगी गुजरात और चेन्नई की भिड़ंत?
गुजरात और चेन्नई मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
गुजरात और चेन्नई के बीच होने वाले इस मैच का प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
संभावित एकादश:
चेन्नई सुपर किंग्स
ऋतुराज गायकवाड, रोबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायूडु, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, महीस थीक्षना, क्रिस जोर्डन, मुकेश चौधरी
गुजरात टाइटंस
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लोकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, यश दयाल