फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs CSK Highlights: Gujarat Titans defeat Chennai Super Kings by 3 wickets David Miller Rashid Khan Batting IPL 2022 Match 29 at Pune News Updates in Hindi

CSK vs GT: डेविड मिलर और राशिद खान की तूफानी पारी से जीता गुजरात, चार बार की चैंपियन चेन्नई को तीन विकेट से हराया

Mon, 18 Apr 2022 01:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Apr 2022 01:03 PM IST
सार

गुजरात की टीम छह मैचों में पांच जीत और एक हार (10 अंक) के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, चेन्नई की टीम छह मैचों में एक जीत और पांच हार के साथ दो अंक लेकर नौवें स्थान पर मौजूद है। चेन्नई का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 अप्रैल को है।

विज्ञापन
GT vs CSK Highlights: Gujarat Titans defeat Chennai Super Kings by 3 wickets David Miller Rashid Khan Batting IPL 2022 Match 29 at Pune News Updates in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


गुजरात के लिए 'किलर मिलर' के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली और एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताया। मिलर 51 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन

17 ओवर तक गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 122 रन था। तब टीम को आखिरी तीन ओवर में 48 रन की जरूरत थी। ऐसा लग रहा था कि चेन्नई यह मैच निकाल लेगी, लेकिन तब गुजरात के स्टैंड इन कैप्टन राशिद खान का तूफान देखने को मिला। उन्होंने और मिलर ने मिलकर क्रिस जॉर्डन के 18वें ओवर में 25 रन बटोरे। इस ओवर में राशिद ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। 

इसके बाद अगले ओवर में ड्वेन ब्रावो ने राशिद खान और अल्जारी जोसेफ को पवेलियन भेजा। राशिद 21 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में गुजरात को 13 रन की जरूरत थी। जॉर्डन फिर से गेंदबाजी के लिए आए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। मिलर ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मिलर का कैच पकड़ा गया, लेकिन वह नो बॉल निकला। 

फ्री हिट पर मिलर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर मिलर ने दो रन लेकर गुजरात को जीत दिलाई। गुजरात की टीम छह मैचों में पांच जीत और एक हार (10 अंक) के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, चेन्नई की टीम छह मैचों में एक जीत और पांच हार के साथ दो अंक लेकर नौवें स्थान पर मौजूद है। चेन्नई का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 अप्रैल को है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। सीएसके की शुरुआत खराब रही और सात के स्कोर पर पहला झटका लगा। पिछले मैच के हीरो रॉबिन उथप्पा 10 गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शमी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। खराब फॉर्म में चल रहे मोईन अली इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर बोल्ड हुए। 


मोईन अली बोल्ड हुए

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर चेन्नई की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच ऋतुराज ने फॉर्म में वापसी करते हुए सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। ओवरऑल यह उनका आठवां अर्धशतक रहा। वहीं, रायुडू अर्धशतक से चूक गए। रायुडू 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ऋतुराज 48 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए।

शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 19 रन और कप्तान रवींद्र जडेजा ने 12 गेंदों पर नाबाद 22 रन की पारी खेली। दुबे पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और यश दयाल को एक-एक विकेट मिला।  


अंबाती रायुडू

अर्धशतक लगाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल और विजय शंकर खाता भी नहीं खोल सके। शुभमन को मुकेश चौधरी ने उथप्पा के हाथों और शंकर को महेश तीक्षणा ने धोनी के हाथों कैच कराया। इसके बाद अभिनव मनोहर भी 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तीक्षणा ने मोईन के हाथों कैच कराया।

ऋद्धिमान साहा 18 गेंदों पर 11 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें जडेजा ने ऋतुराज के हाथों कैच कराया। राहुल तेवतिया भी कुछ खास नहीं कर सके और 14 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, डेविड मिलर ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 28 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। 


मिलर और राशिद

इसके बाद राशिद खान ने मिलर के साथ मिलकर मैच पलट दिया। आखिरी चार ओवर तक चेन्नई की टीम मैच में थी,  लेकिन 18वें ओवर में जॉर्डन द्वारा 25 रन लुटाने के बाद सीएसके की टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा। 19वें ओवर में ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी की और तूफानी बल्लेबाजी कर रहे राशिद और अल्जारी जोसेफ को पवेलियन भेजा। राशिद ने 21 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। इस तरह मैच आखिरी ओवर में पहुंचा। हालांकि, जॉर्डन 13 रन नहीं बचा सके। इस तरह गुजरात ने तीन विकेट से जीत हासिल की। 

जीत दिलाने के बाद डेविड मिलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed