फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Greg Chappell opened about Travis Head has managed to nullify the Jasprit Bumrah threat in BGT Test series

IND vs AUS: ग्रेग चैपल ने ट्रेविस हेड को जमकर सराहा, बोले - उन्होंने बुमराह का सामना अन्य गेंदबाज की तरह किया

Wed, 25 Dec 2024 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Dec 2024 12:48 PM IST
सार

हेड इस सीरीज में के तीन मैचों में अब तक 409 रन बना चुके हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरी तरफ, बुमराह ने अब तक 21 विकेट ले लिए हैं और वह सीरीज में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
Greg Chappell opened about Travis Head has managed to nullify the Jasprit Bumrah threat in BGT Test series
बुमराह और हेड - फोटो : BCCI/CA

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ग्रेग चैपल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ट्रेविस हेड और जसप्रीत बुमराह के बीच प्रतिद्वंद्विता पर राय रखी। हेड और बुमराह ने अब तक अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। चैपल का मानना है कि हेड ने बुमराह की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है। हेड इस सीरीज में के तीन मैचों में अब तक 409 रन बना चुके हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ, बुमराह ने अब तक 21 विकेट ले लिए हैं और वह सीरीज में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले गेंदबाज हैं। हेड भले ही लगातार बड़ी पारी खेल रहे हैं, लेकिन बुमराह इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को दो बार सीरीज में आउट करने में सफल रहे हैं। गुरुवार से जब दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चौथे टेस्ट में आमने-सामने होंगी तो एक बार फिर हेड और बुमराह के बीच प्रतिद्वंद्विता देखने मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सहज बने रहना और आक्रामकता हेड की सफलता का राज'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैपल का मानना है कि टेस्ट बल्लेबाज के रूप में हेड की सफलता के पीछे उनका सहज बने रहना और आक्रामकता है। चैपल ने एक कॉलम में लिखा, वर्तमान सीरीज में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ हेड का प्रदर्शन उनके निडर दृष्टिकोण का उदाहरण है। अन्य बल्लेबाज जहां बुमराह के अपरंपरागत एक्शन, तेज गति और लगातार सटीक गेंदबाजी के सामने संघर्ष कर रहे हैं, वहीं हेड ने उन्हें किसी भी अन्य गेंदबाज की तरह लिया। हेड ने मजबूत इरादों के साथ बुमराह का सामना किया और उनके खिलाफ रन बनाने का प्रयास करके न केवल उनके खतरे को कम किया बल्कि उनकी लय भी बिगाड़ी। शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने और फुल लेंथ गेंदों को ड्राइव करने की उनकी क्षमता उल्लेखनीय है, जिससे उनकी प्रगति का पता चलता है।
विज्ञापन

चैपल ने हेड को खतरनाक बल्लेबाज बताया 
चैपल ने कहा कि हाल के वर्षों में सभी प्रारूपों में हेड का शानदार प्रदर्शन का कारण उनका सहज होकर खेलना है। चैपल का मानना है कि हेड दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं जो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ अपनी रणनीति तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हेड की बल्लेबाजी का सार उनके सुव्यवस्थित दिमाग में निहित है। उन्होंने एक ऐसा रास्ता चुना है जो सावधानी से अधिक इरादे को प्राथमिकता देता है। एक ऐसी मानसिकता जो उन्हें रन बनाने के उद्देश्य से हर गेंद का सामना करने के लिए प्रेरित करती है।अपनी वर्तमान फॉर्म में ट्रैविस बल्लेबाजी के ऑस्ट्रेलियाई तरीके का उदाहरण पेश करता है। अभी जिस तरह से उनके प्रदर्शन की चर्चा चल रही है उससे साफ हो जाता है कि हेड दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed