{"_id":"04a6ce38-9831-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"graeme-smith-receives-icc-test-championship-mace","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मिथ बने गदाधारी, साथ ही मिला करोड़ों का इनाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्मिथ बने गदाधारी, साथ ही मिला करोड़ों का इनाम
दुबई/एजेंसी
Updated Fri, 29 Mar 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ को आईसीसी की ओर से 450,000 डॉलर की पुरस्कार राशि और गदा दिया गया है। स्मिथ को यह पुरस्कार एक अप्रैल की वार्षिक समयसीमा तक अपनी टीम को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रखने के लिए भेंट किया गया है।
विज्ञापन
जोहानिसबर्ग के वांडर्स में आयोजित समारोह में आईसीसी अंपायर और रेफरी मैनेजर विन्स वान डर विज ने स्मिथ को सम्मानित किया।
इस मौके पर स्मिथ ने कहा कि मैं केवल अपनी, खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन की तरफ से ही नहीं बल्कि सभी देश वासियों की तरफ से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा और पुरस्कार राशि हासिल करके वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका 2003 से शुरू की गई वर्तमान रैंकिंग प्रणाली में पहली बार नंबर एक पर रहा है। भारत वर्तमान रैंकिंग में इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन