{"_id":"656ecb37541376b74c0558ff","slug":"got-text-from-david-which-was-quite-personal-mitchell-johnson-reveals-story-behind-attack-on-warner-2023-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Johnson vs Warner: 'वॉर्नर ने घटिया मैसेज किया था...', ऑस्ट्रेलियाई ओपनर पर हमले को लेकर जॉनसन का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Johnson vs Warner: 'वॉर्नर ने घटिया मैसेज किया था...', ऑस्ट्रेलियाई ओपनर पर हमले को लेकर जॉनसन का बड़ा खुलासा
Tue, 05 Dec 2023 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:33 PM IST
सार
जॉनसन ने वॉर्नर पर किए गए तीखे हमले को वापस नहीं लिया और खुलासा किया कि यह सब तब शुरू हुआ जब उन्हें अप्रैल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से एक कॉलम के जवाब में काफी व्यक्तिगत संदेश मिला था, जो उन्होंने वॉर्नर की पत्नी कैंडिस द्वारा फॉक्स स्पोर्ट के कार्यक्रम में टेस्ट टीम में अपने पति के स्थान का बचाव करने के बाद लिखा था।
विज्ञापन
जॉनसन बनाम वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर पर निशाना साधने वाले पूर्व कंगारू तेज गेंदबाज और उनके टीम-मेट रह चुके मिचेल जॉनसन ने बड़ा खुलासा किया है। दो दिन पहले वॉर्नर को लेकर जॉनसन ने अपने एक कॉलम में जमकर हमला बोला था और पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में वॉर्नर के चयन को गलत बताया था। अब जॉनसन ने एक खुलासा किया है और इसके पीछे की कहानी बताई है। साथ ही अपने कॉलम पर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता जॉर्ज बेली की प्रतिक्रिया को बचकाना और बेतुका बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
वॉर्नर की पत्नी से जुड़ा है मामला?
वॉर्नर और कैंडिस
- फोटो : matrix news
जॉनसन ने वॉर्नर पर किए गए तीखे हमले को वापस नहीं लिया और खुलासा किया कि ये सब तब शुरू हुआ जब उन्हें अप्रैल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से एक कॉलम के जवाब में काफी व्यक्तिगत संदेश मिला था, जो उन्होंने वॉर्नर की पत्नी कैंडिस द्वारा फॉक्स स्पोर्ट के कार्यक्रम में टेस्ट टीम में अपने पति के स्थान का बचाव करने के बाद लिखा था। जॉनसन ने वॉर्नर के संदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन स्वीकार किया कि सिडनी में विदाई टेस्ट मैच की वॉर्नर की इच्छा और उस मैसेज ने उन्हें कॉलम लिखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉनसन ने बताई पूरी कहानी
मिचेल जॉनसन
- फोटो : Sky Sports
उन्होंने कहा, 'लोगों को मेरा कॉलम पसंद आया और उससे जुड़े हैं। उन्हें ऐसा लगा कि इसका एक निजी पक्ष भी है, जो कि वाकई है। लेकिन जब मैंने आर्टिकल लिखे हैं, तो मैंने हमेशा यह कोशिश की है कि मैं जो भी लिखूं, बाद में उसका बचाव करने की पूरी तैयारी रखूं। यह मेरी राय है, यह केवल एक राय है। मेरे लिए यह आर्टिकल लिखना एक मुश्किल काम था। जब मैंने इसे लिखा, तो मुझे पता था कि यह शायद लोगों का थोड़ा ध्यान आकर्षित करेगा।
वॉर्नर ने जॉनसन को भला बुरा कहा?
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉनसन ने कहा- कुछ समय पहले डेव (डेविड वॉर्नर) ने मुझे एक मैसेज किया था, जो कि बेहद निजी था। मैंने वॉर्नर को कॉल करने और इस बारे में बात करने की कोशिश की थी। जो कि मैं हमेशा करता हूं और किसी से भी किसी परेशानी में बात करने के लिए तैयार रहता हूं। मैं जानता हूं कि जब मैंने खेलना छोड़ दिया था, तो मैं खिलाड़ियों से उनके खेल को लेकर बातचीत करता रहता था। मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि अगर मैं मीडिया से बात कर रहा हूं और जो मैं कह रहा हूं या लिखा रहा हूं, अगर वह तुम्हें पसंद न आए तो मुझसे बात करें और मैं इसके लिए हमेशा तैयार हूं।
मैसेज के बाद बिगड़ी थे जॉनसन-वॉर्नर के रिश्ते
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉनसन ने कहा- वॉर्नर ने जो मैसेज मुझे किया था, वह काफी निजी था। इससे पहले तक हमारे रिश्ते उतने बुरे नहीं थे जितने उस मैसेज के बाद हुए थे। यही वह क्षण था, जिसने मुझे यह आर्टिकल लिखने के लिए प्रेरित किया। उसमें भी मैंने कुछ बातें ही बोली हैं, ज्यादा नहीं। निश्चित तौर पर वह एक कारण था। उस मैसेज में कुछ बातें जो कही गई थीं, मैं कभी उन्हें या किसी को नहीं कहूंगा। अब यह वॉर्नर पर है कि वह मुझसे इस मसले पपर बात करते हैं या नहीं। अगर वह मुझसे बात करते हैं तो मैं तैयार हूं। कुछ बातें जो उस मैसेज में लिखी गई थीं वह बेहद निराशाजनक थीं। सच कहूं तो उस मैसेज में लिखी गई बातें बहुत ही बुरी थीं।
जॉनसन ने मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली पर भी निशाना साधा
वॉर्नर, जॉनसन और बेली
- फोटो : सोशल मीडिया
42 साल के जॉनसन ने यह भी खुलासा किया कि वह वॉर्नर पर कॉलम के जवाब में मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली द्वारा की गई टिप्पणियों से आहत हैं। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ने जॉनसन के मानसिक स्वास्थ्य पर हमला किया था। 2015 विश्व कप जीत चुके जॉनसन ने कहा कि बेली ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के इतने करीब हैं कि वे टीम के हित में और कड़े फैसले करने से डरते हैं।
बेली ने जॉनसन से क्या कहा था?
जॉर्ज बेली
- फोटो : ESPN
जॉनसन द्वारा पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वॉर्नर के चयन पर हमले का जवाब देते हुए बेली ने कहा था- मुझे इसके छोटे-छोटे स्क्रीनशॉट भेजे गए हैं। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हैं। अब इसके जवाब में जॉनसन ने कहा- यह पूछना कि क्या मैं ठीक हूं क्योंकि मुझे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, इससे उन्होंने मेरे आर्टिकल को बहुत कम महत्व दिया है और मेरे स्वास्थ्य का मजाक उड़ाने की कोशिश की है, जो कि गलत बात है। यह मूल रूप से किसी के मानसिक स्वास्थ्य पर कटाक्ष करना और यह कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से मैंने यह सब लिखा है। यह सच्चाई नहीं है। यह पूरी तरह से विपरीत है। मैं वास्तव में स्पष्ट मानसिकता वाला व्यक्ति हूं।
जॉनसन ने अपने कॉलम में क्या लिखा था?
डेविड वॉर्नर और मिचेल जॉनसन
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉनसन ने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए अपने कॉलम में लिखा- जब हम डेविड वॉर्नर की विदाई सीरीज की तैयारी कर रहे हैं, तो क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्यों? संघर्ष कर रहे टेस्ट सलामी बल्लेबाज को संन्यास की तारीख खुद तय करने का मौका क्यों मिला है? और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्कैंडल में से एक रहे खिलाड़ी को हीरो जैसी विदाई क्यों मिल रही है और उन्हें क्यों चाहिए?
जॉनसन ने लिखा, 'हालांकि सैंडपेपरगेट में वॉर्नर अकेले नहीं थे। वह उस समय टीम के वरिष्ठ सदस्य थे और ऐसे खिलाड़ी थे जो 'लीडर' या यूं कहें सीनियर के रूप में अपनी शक्ति का उपयोग करना पसंद करते थे। अब जिस तरह से वह बाहर जा रहे हैं, वह उसी अहंकार और हमारे देश के प्रति अनादर से प्रेरित है। वॉर्नर के लिए फैंस क्या लेकर आएंगे? सैंडपेपर भी कम पड़ जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सिर्फ बल्ले या गेंद से आपकी उपलब्धियों के बारे में नहीं है। आपने खुद को कैसे संभाला और आपने खेल को कैसे खेला, यह आपके जाने के बाद लंबे समय तक जीवित रहेगा।
जॉनसन ने लिखा, 'हालांकि सैंडपेपरगेट में वॉर्नर अकेले नहीं थे। वह उस समय टीम के वरिष्ठ सदस्य थे और ऐसे खिलाड़ी थे जो 'लीडर' या यूं कहें सीनियर के रूप में अपनी शक्ति का उपयोग करना पसंद करते थे। अब जिस तरह से वह बाहर जा रहे हैं, वह उसी अहंकार और हमारे देश के प्रति अनादर से प्रेरित है। वॉर्नर के लिए फैंस क्या लेकर आएंगे? सैंडपेपर भी कम पड़ जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सिर्फ बल्ले या गेंद से आपकी उपलब्धियों के बारे में नहीं है। आपने खुद को कैसे संभाला और आपने खेल को कैसे खेला, यह आपके जाने के बाद लंबे समय तक जीवित रहेगा।