फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Good show by Sehwag, Unmukt as Delhi take 1st innings lead

सहवाग और उन्मुक्त ने दिलाई दिल्ली को बढ़त

Mon, 22 Dec 2014 07:36 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Mon, 22 Dec 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
Good show by Sehwag, Unmukt as Delhi take 1st innings lead

लंबे समय बाद लय में लौटे टीम इंडिया के ओपनर वीरेंद्र सहवाग और युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने अर्द्धशतकीय पारी खेल रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच के दूसरे दिन दिल्ली को राजस्थान पर बढ़त दिला दी। धुंध के कारण दूसरे दिन भी 52 ओवर ही फेंके जा सके। इस दौरान दिल्ली ने राजस्थान के पहली पारी के 141 रन के जवाब में स्टंप तक तीन विकेट पर 201 रन बना लिए थे।

विज्ञापन


उस समय उन्मुक्त चंद 87 और मिथुन मन्हास 34 रन बनाकर खेल रहे थे। सहवाग 64 रन बनाकर आउट हुए और दोपहर बाद खिली हल्की धूप का भरपूर फायदा उठाकर और उन्मुक्त के साथ तीसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी कर टीम को बढ़त दिलाई। सहवाग अपने पुराने लय में दिखे और 90 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। अनिकेत चौधरी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


हरियाणा ने विदर्भ को 154 पर समेटा
रोहतक। जोगिंदर शर्मा के पांच और आशीष हुड्डा के तीन विकेट की बदौलत हरियाणा ने ग्रुप ‘बी’ के एक अन्य मैच में विदर्भ को 154 रन पर समेट दिया। जवाब में खराब मौसम के कारण समय से पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा ने दो विकेट पर 60 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनर नितिन सैनी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान सनी सिंह 30 रन बनाकर आउट हुए। सुबह तीन विकेट पर 101 रन से आगे खेलने उतरी विदर्भ केवल 53 रन और बनाकर सिमट गई। खराब मौसम के कारण दूसरे दिन भी केवल 39.3 ओवर का ही खेल हो सका।

युवराज के एक और शतक से पंजाब को बढ़त

Good show by Sehwag, Unmukt as Delhi take 1st innings lead

पुणे। वर्ल्ड कप के लिए संभावित टीम से बाहर किए जाने के बाद लय में लौटे युवराज सिंह ने लगातार दूसरा शतक ठोक महाराष्ट्र के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच के दूसरे दिन पंजाब को 160 रन की विशाल बढ़त दिला चुके हैं। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 210 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने स्टंप तक आठ विकेट पर 370 रन बना लिए हैं। युवराज ने 160 गेंद पर 25 चौके और एक छक्के की मदद से 136 रन बनाए। जीवनजोत सिंह ने ने 68, गुरकीरत सिंह ने 57 और हरभजन सिंह ने 31 रन का योगदान किया।

बड़ौदा ने किया जम्मू पर पलटवार
नई दिल्ली। कप्तान परवेज रसूल के 136 और ऑलराउंडर राम दयाल के नाबाद 124 रन की मदद से जम्मू एंड कश्मीर ने बड़ौदा के खिलाफ 497 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बड़ौदा ने भी दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बगैर नुकसान के 116 रन बनाकर जम्मू को करारा जवाब दिया। ओपनर सौरव वकास्कर 60 और केदार देवधर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले रसूल और राम दयाल ने आठवें विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी कर जम्मू को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रसूल की प्रथम श्रेणी में यह छठा शतक है।


कल्सी-परीदा ने हिमाचल को संभाला
पोरवोरिम (गोवा)। अंकित कल्सी ने नाबाद 66 और रश्मि परीदा ने नाबाद 55 रन की पारी खेल गोवा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश को संभाल लिया। मैच के दूसरे दिन गोवा की टीम 357 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में हिमाचल की शुरुआत खराब रही और ओपनर राघव धवन तथा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पारस डोगरा बिना खाता खोले आउट हो गए। 71 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद कल्सी और परीदा ने मोर्चा संभाला और दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 101 रन जोड़कर टीम को तीन विकेट पर 172 तक पहुंचा चुके हैं।

यूपी ने मुंबई को दिए शुरुआती झटके

Good show by Sehwag, Unmukt as Delhi take 1st innings lead

कानपुर। मुंबई के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच के दूसरे दिन महज 206 रन पर आउट होने के बाद उत्तर प्रदेश ने दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई के भी तीन विकेट 42 रन पर उखाड़ दिए। सुबह एक विकेट पर 115 रन से आगे खेलने उतरी यूपी के बाकी नौ बल्लेबाज मात्र 91 रन जोड़कर ढेर हो गए।

शर्दुल ठाकुर (6-53) ने सुबह की सत्र में ताबड़तोड़ तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज प्रशांत गुप्ता को ठाकुर ने 41 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर दिन की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में उमंग शर्मा को बिना खाता खोले चलता कर दिया। पहले दिन के 115 के स्कोर पर ही यूपी के तीन विकेट हो गए।

तन्मय श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 67 रन का योगदान किया। जवाब में मुंबई की भी शुरुआत खराब रही और अमित मिश्रा ने दो विकेट लेकर मेहमान टीम को पस्त कर दिया। स्टंप के समय हिकेन शाह 14 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सूर्यकुमार यादव को अभी खाता खोलना है। खराब मौसम के कारण दूसरे दिन भी 51.4 ओवर का ही खेल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed