फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Glenn McGrath: Glamorous anchor Mylee Hogan was taken off-air, demoted for joke on Australian great bowler

Glenn McGrath: ऑस्ट्रेलियाई महान गेंदबाज पर भद्दे मजाक के लिए इस ग्लैमरस एंकर को ऑफ-एयर किया गया, हुआ डिमोशन

Thu, 05 Jan 2023 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Jan 2023 03:56 PM IST
सार

टिकटोक ट्रेंड विजुअल्स की आलोचना करने के ठीक बाद, साथी एंकर मार्क बेरेटा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के साथ अगले सेगमेंट के बारे में बात करना शुरू कर दिया। इसी के बाद माइली होगन ने मजाक किया था।

विज्ञापन
Glenn McGrath: Glamorous anchor Mylee Hogan was taken off-air, demoted for joke on Australian great bowler
माइली होगन और ग्लेन मैक्ग्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई टीवी एंकर माइली होगन को महान क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा पर भद्दे मजाक के लिए सजा भुगतनी पड़ी है। उन्हें पहले कुछ दिनों के लिए ऑफ-एयर कर दिया गया था और अब चैनल 7 के सनराइज द्वारा डिमोशन कर दिया गया है। होगन को हाल ही में मॉर्निंग शो के प्रेजेंटर के रूप में पेश किया गया था। वह ऑन-एयर टिकटॉक ट्रेंड का पालन करने की कोशिश में बुरी तरह विफल रहीं। 29 दिसंबर को एक विचित्र टिकटॉक ट्रेंड पर दिखाए गए एक सेगमेंट के बाद, जिसमें बच्चों और किशोरों को अपने माता-पिता को यह कहते हुए प्रैंक करते हुए दिखाया गया था कि उनकी कुछ पसंदीदा हस्तियां मर चुकी हैं, जबकि वास्तव में वे नहीं मरे थे, होगन ने मैक्ग्रा पर मजाक किया था।
विज्ञापन

टिकटोक ट्रेंड विजुअल्स की आलोचना करने के ठीक बाद, साथी एंकर मार्क बेरेटा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के साथ अगले सेगमेंट के बारे में बात करना शुरू कर दिया। तभी होगन ने मजाक में कहा था- ग्लेन मैक्ग्रा की मृत्यु हो गई। उनकी टिप्पणी पर वहां मौजूद लोगों में से किसी को हंसी नहीं आई और इस मजाक उनके साथी एंकर बेरेटा और एडविना बार्थोलोम्यू को भी स्तब्ध कर दिया। इन दोनों ने बात घुमाने की कोशिश की। बार्थोलोम्यू ने तो यहां तक कह दिया कि नहीं...यह हास्यास्पद नहीं है।

Sunrise host Mylee Hogan makes shock live air joke about cricketer Glenn  McGrath dying | The Australian
माइली होगन (बाएं)
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरेटा ने कहा- मुझे यह बिल्कुल समझ में नहीं आया। यह इतना मजेदार नहीं है ... यह पागलपन है। होगन फिर भी स्थिति को नहीं समझ पाईं और ऑन-एयर हंसती रहीं। बाद में बार्थोलोम्यू ने दर्शकों से माफी मांगी और फिर मैक्ग्रा का इंटरव्यू लिया गया और खत्म किया गया। मैक्ग्रा को लेकर होगन के मजाक की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई। नेटिजन्स ने उन्हें "अपरिपक्व और असंवेदनशील" भी कहा। होगन के ऑन-एयर रहने पर सनराइज के प्रमुख शो का बहिष्कार करने की भी मांग हुई थी।
विज्ञापन

भारी प्रतिक्रिया के बाद चैनल की ओर से बिना किसी आधिकारिक घोषणा के होगन को ऑफ-एयर कर दिया गया। मंगलवार को बार्थोलोम्यू ने शो में एंकर के रूप में होगन का स्थान लिया। गुरुवार को होगन वापस ऑन-एयर आईं, लेकिन स्टूडियो से नहीं, उन्हें सिडनी हार्बर ब्रिज के पास से शहर की जनसंख्या वृद्धि पर रिपोर्टिंग करते हुए देखा गया था।

चैनल 7 और सनराइज ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि होगन को 23 दिसंबर को एंकर के रूप में पेश किए जाने के मुश्किलों से गुजरने के 13 दिन बाद उन्हें फील्ड रिपोर्टर की भूमिका दी गई है। इस दौरान होगन कहती हैं- यहां होना अच्छा है, दोस्तों। यहां तापमान शानदार है और मुझे पता है कि कॉफी कहां है, यह बहुत आरामदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed