फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   glenn maxwell out from ipl due to injury

पंजाब को फिर झटका, एक और विदेशी बल्लेबाज हुआ चोटिल

Wed, 18 May 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
glenn maxwell out from ipl due to injury
- फोटो : REUTERS

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब आईपीएल-9 में हिस्सा नहीं रहे। चोटिल होने के चलते वह घर वापस लौट चुके हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। उनकी टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन


मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि आगामी वेस्टइंडीज दौरे के चलते वह जल्दी अपने वतन लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी घर लौट आने के बाद वह अपनी चोट से रिकवरी भी समय पर ले लेंगे, ताकि विंडीज दौरे से पहले फिट हो जाएं।
विज्ञापन


इससे पहले इन्हीं की टीम से एक और धाकड़ बल्लेबाज शॉन मार्श भी चोट के नाम पर स्वदेश लौट चुके हैं। उनके बारे में मीडिया में खबर आई थी कि टीम के खराब प्रदर्शन और कप्तान बदलने जैसे मामले पर हुए विवाद के बाद एक खिलाड़ी को मुक्का जड़ दिया था जिसके बाद प्रबंधन ने उन्हें वापस भेज दिया।पंजाब एक बार फिर लीग में निचले दर्जे की टीम बन कर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल समेत 5 कंगारू भी लौट चुके हैं घर

glenn maxwell out from ipl due to injury

मैक्सवेल को पेट के बाएं हिस्से में दर्द की शिकायत है। मैक्सवेल पांचवें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं जो आईपीएल बीच में ही छोड़कर घर लौट आए। इससे पहले कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ, जॉन हेस्टिंग, मिचेल और शॉन मॉर्श भी ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। 

ऑस्ट्रेलिया आगामी 5 जून से विंडीज दौरा करेगी। जहां दक्षिण अफ्रीका और कैरेबियाई टीम के खिलाफ एकदिवसीय ‌त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed