फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gilchrist recalls sachin's sharjah special

सचिन 40 के हो गए, यकीन नहीं होता...

Tue, 23 Apr 2013 01:09 PM IST
मोहाली/एजेंसी
मोहाली/एजेंसी Updated Tue, 23 Apr 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
gilchrist recalls sachin's sharjah special

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने सचिन तेंदुलकर को उनके 40वें जन्मदिन पर बधाई दी है।

विज्ञापन


इस मौके पर गिलक्रिस्ट ने सचिन तेंदुलकर की उस बेहतरीन पारी को याद किया जो उन्होंने अपने जन्मदिन पर ही शारजाह में 24 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।
विज्ञापन


गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह सचिन की उस शतकीय पारी को कभी नहीं भूल सकते जिसमें अकेले दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारत को सीरीज जिताई दी।

गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘मुझे आज भी याद है कि शारजाह में सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कैसे पूरे मैदान पर घुमाया था और हमसे खिताब छीन लिया था। सचिन एक लीजेंड हैं। उनके बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। मैं उन्हें उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलक्रिस्ट को जब यह पता चला कि बुधवार को सचिन 40 साल के होने जा रहे हैं तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या सचमुच सचिन 40 साल के होने जा रहे हैं। इस उम्र में भी वह जिस तरह से खेल रहे हैं काबिलेतारीफ है।

फिंच ने भी दी बधाई
पुणे वॉरियर्स के कप्तान एरोन फिंच ने भी सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘सचिन ने अपने कैरियर में जितने रन बनाए हैं वह अपने आप में बेहतरीन है। यह समझना मुश्किल है कि जब भी सचिन बल्लेबाजी करने उतरते हैं उनपर कितना दबाव होता है। उन्होंने इतने वर्षों तक अपने देश की उम्मीदों को अकेले अपने दम पर पूरा किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed