फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GG vs DC WPL Highlights Gujarat vs Delhi Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi

DC vs GG: हरलीन की अर्धशतकीय पारी से जीती गुजरात, दिल्ली को 5 विकेट से हराया, तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

Fri, 07 Mar 2025 11:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Mar 2025 11:23 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 178 रन बनाए और पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
GG vs DC WPL Highlights Gujarat vs Delhi Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
दिल्ली बनाम गुजरात - फोटो : WPL

विस्तार

गुजरात जाएंट्स ने हरलीन देओल (नाबाद 70 रन) के अर्धशतक से शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन गेंद रहते पांच विकेट से जीत दर्ज कर खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा। यह गुजरात जाएंट्स की लगातार तीसरी जीत है जिससे वह आठ अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में कायम है। दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं।
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 57 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से 92 रन बनाये। उन्होंने और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (40 रन, 27 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) ने महज नौ ओवर के अंदर तेजी से पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी कर धमाकेदार शुरूआत कराई जिससे टीम ने पांच विकेट पर 177 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जाएंट्स 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन ही बनाकर जीत दर्ज की। हरलीन के अलावा बेथ मूनी की 44 रन की पारी भी अहम रही। अंत में कप्तान एशले गार्डनर (13 गेंद में 22 रन) और डायंड्रा डोटिन (10 गेंद में 24 रन) ने तेजी से रन जुटाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की टीम ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज दयालन हेमलता (01) का विकेट गंवा दिया। लेकिन विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज मूनी (35 गेंद, छह चौके) और हरलीन देओल (49 गेंद, नौ चौके, एक छक्का) ने 57 गेंद में दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी निभाई।

मीनू मणि ने 12वें ओवर में मूनी का विकेट झटक लिया। पर हरलीन ने आक्रामकता से खेलना जारी रखा। उन्होंने कप्तान एश्ले गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 गेंद में 39 रन और डिएंड्रा डॉटिन के साथ चौथे विकेट के लिए 14 गेंद में 34 रन की साझेदारी निभाई जिससे टीम लक्ष्य के करीब पहुंची।

डॉटिन ने 18वें ओवर में जेस जोनाथन पर दो चौके और एक छक्का जड़ दिया। पर इसी गेंदबाज ने डोटिन और फीबी लिचफील्ड को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। लेकिन डोटिन के 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के ने गुजरात जाएंट्स की मुश्किल आसान कर दी।

इससे अब दो ओवर में 16 रन की जरूरत थी और काशवी गौतम ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ दिया। जिससे अंतिम ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे और हरलीन ने आसानी से ये रन जुटा लिए। इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरूआत की। लेकिन शेफाली नौंवे ओवर में मेघना सिंह की गेंद पर एक और छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर फोबे लिचफील्ड के हाथों कैच आउट हो गईं।

पर लैनिंग क्रीज पर डटी रहीं और आक्रामक इरादे के साथ बल्लेबाजी जारी रखीं। दिल्ली कैपिटल्स ने जेस जोनासन और जेमिमा रोड्रिग्स के विकेट जल्दी गंवा दिए। एनाबेल सदरलैंड (8 गेंद पर 14 रन, दो चौके) ने लैनिंग को कुछ समय के लिए साथ दिया, लेकिन वह भी बड़ा हिट लगाने की कोशिश में पवेलियन पहुंच गईं। लैनिंग अंतिम ओवर में डोटिन की गेंद पर बोल्ड होकर शतक से आठ रन से चूक गईं। वह धीमीऔर बैक-ऑफ-लेंथ गेंद पर पूरी तरह से लाइन से चूक गईं जिससे उनके स्टंप उखड़ गए। गुजरात जाएंट्स की गेंदबाजों में मेघना सिंह सबसे सफल रहीं जिन्होंने 35 रन देकर तीन और डायंड्रा डोटिन ने 37 रन देकर दो विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स:
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजन कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed