{"_id":"57498fc24f1c1b6f48690ecd","slug":"getting-marauding-virat-other-rcb-batsmen-out-is-a-task-bhuvi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले कोहली फिर आरसीबी से निपटने के लिए तैयार कर रहे रणनीति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले कोहली फिर आरसीबी से निपटने के लिए तैयार कर रहे रणनीति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली, आरसीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को होने वाले आईपीएल के खिताबी जंग में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पहले विराट कोहली फिर आरसीबी बड़ी चुनौती होंगे, जिसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात लायंस पर चार विकेट से मिली जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को खुली चुनौती दे डाली है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर का कहना है कि फाइनल में हैदराबाद की टीम विराट कोहली और आरसीबी की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ टीम बैठक में खासी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
बकौल भुवनेश्वर, "फाइनल के लिए हमने कमर कस ली है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और विराट कोहली की चुनौती के लिए हम तैयार हैं। डेविड वॉर्नर की अगुआई में हम आरसीबी के कप्तान कोहली, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल और शेन वाटसन के लिए विशेष रणनीति तैयार करेंगे। आरसीबी ने जितने रन बनाए हैं, उनमें से 35 प्रतिशत रन कोहली ने बनाए हैं। लिहाजा हम उन्हें जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे।"
क्वालीफायर 2 मुकाबले में गुजरात लायंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर इस तेज गेंदबाज ने कहा, "टीम बैठक में फैसला किया गया था कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। वे लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा खेलते हैं। इसने हमने फैसला किया कि उन्हें पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाएंगे।"
यह पूछे जाने पर कि स्टार पेसर मुस्ताफिजुर रहमान फाइनल में खेलेंगे। इस पर भुवनेश्वर ने कहा कि उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है। लिहाजा इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।
भुवनेश्वर ने शंकर बासू के साथ स्विंग पर किया काम
भुवनेश्वर कुमार
अपनी गलतियों पर सुधार के बारे में भुवनेश्वर ने कहा, "मैं पिछले कुछ समय में जहां खेला वहां हालात भी स्विंग के अनुकूल नहीं थे लेकिन मैंने भी महसूस किया कि मेरी गति में तो तेजी आई है लेकिन स्विंग कम हो गई है। मैंने महसूस किया कि मैं अपने बेसिक्स में गलतियां कर रहा हूं। मैंने अपने कोच के साथ कड़ी मेहनत की और शंकर बासू के साथ स्विंग पर काम किया, जिसका फायदा मिला।"