{"_id":"27d7995c-8c72-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"get-chance-to-google-hangout-with-rahul-dravid-on-march-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मार्च को राहुल द्रविड़ से करें वीडियो चैट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
25 मार्च को राहुल द्रविड़ से करें वीडियो चैट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'क्रिकेट की दीवार' राहुल द्रविड़ को अब तक आपने क्रिकेट के मैदान पर देखा होगा या प्रेस कांफ्रेंस और टीवी शो में बातें करते हुए सुना होगा। लेकिन 25 मार्च को आप उनसे वीडियो चैट कर सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक्इंफो ने एक अभियान चलाया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति आसान से दो सवालों का जवाब देकर राहुल द्रविड़ से बातें करने का मौका पा सकता है।
विज्ञापन
अगर आप द्रविड़ से चैटिंग करने के इच्छुक हैं इसके लिए आपका 'गूगल प्लस' में अकाउंट होना जरूरी है। साथ ही द्रविड़ से चैटिंग करने का सुनहरा मौका पाने के लिए आपको आसान से दो सवालों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
भेजे गए सभी जवाबों में से वेबसाइट की ओर से नियुक्त जज कुछ का चयन करेंगे।
चयनित लोगों में से कुछ भाग्यशाली लोगों को 'गूगल प्लस हैंगआउट' पर द्रविड़ के साथ लाइव वीडियो चैटिंग का मौका मिलेगा।
साथ ही इन चुनिंदा लोगों को 'टाइमलेस स्टील' नामक पुस्तक इनाम स्वरूप दी जाएगी। राहुल द्रविड़ की लिखी इस किताब पर उनका ऑटोग्राफ भी होगा। इस प्रतियोगिता में केवल भारतीय ही हिस्सा ले पाएंगे।