फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gayle and virat kohli in race of orange cap

आरसीबी में चल रही है 'टोपी' की लड़ाई

Fri, 12 Apr 2013 01:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
gayle and virat kohli in race of orange cap

आईपीएल-6 में 'ऑरेंज कैप' के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के बीच कांटे की टक्कर हो गई है। गेल और कोहली को जब भी मौका मिल रहा है वे एक से बढ़कर एक पारियां खेलकर ऑरेंज कैप हथियाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच के बाद गेल 9 छक्के और 4 चौकों से सजी नाबाद 85 रन की पारी खेलकर भी विराट कोहली को पछाड़ नहीं सके। कोहली केकेआर के खिलाफ 35 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन


आईपीएल का छठा सत्र शुरू होते ही आरसीबी के तूफान बल्लेबाज क्रिस गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 92 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था।

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 93 रनों की पारी खेलकर गेल से ऑरेंज कैप छीन लिया था।

हालांकि करीब एक घंटे बाद ही मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 86 रनों की पारी खेलकर कोहली से ऑरेंज कैप छीन लिया था।

फिलहाल आईपीएल-6 में विराट कोहली के नाम 4 मैचों में 198 रन दर्ज हैं। वहीं क्रिस गेल ने इतने ही मैचों में 191 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक ने 3 मैचों में 183 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed