फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir was not the first choice as coach BCCI gave ultimatum till Champions Trophy know details

Report: गौतम गंभीर नहीं थे कोच के रूप में पहली पसंद? चैंपियंस ट्रॉफी तक के लिए बीसीसीआई ने दिया अल्टीमेटम

Wed, 01 Jan 2025 06:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Jan 2025 06:35 PM IST
सार

जुलाई 2024 में गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। इसके बाद से टीम इंडिया ने नौ टेस्ट मैच खेले, जिसमें भारत ने पांच मैच गंवाए और तीन में जीत दर्ज की। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। इसके अलावा श्रीलंका के खलाफ वनडे सीरीज में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Gautam Gambhir was not the first choice as coach BCCI gave ultimatum till Champions Trophy know details
गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जारी है। इस सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पिछड़ चुकी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी अपने फॉर्म से जूझते दिख रहे हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी भारतीय खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से बिलकुल खुश नहीं हैं। मंगलवार को पीटीआई की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गंभीर के पास अब चैंपियंस ट्रॉफी तक का समय शेष है। अगर टीम की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो उन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

गंभीर को मिला अल्टीमेटम
समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, 'अभी एक टेस्ट मैच खेला जाना है और फिर चैंपियंस ट्रॉफी है। अगर प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ, तो गौतम गंभीर की स्थिति भी सुरक्षित नहीं होगी।' उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा। पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में आगामी टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ गंभीर नहीं बना पा रहे तालमेल
जुलाई 2024 में गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। इसके बाद से टीम इंडिया ने नौ टेस्ट मैच खेले, जिसमें भारत ने पांच मैच गंवाए और तीन में जीत दर्ज की। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। इसके अलावा श्रीलंका के खलाफ वनडे सीरीज में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि गंभीर से पहले राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री के कार्यकाल में खिलाड़ियों से संवाद हुआ करता था। लेकिन अब टीम के अधिकांश खिलाड़ियों के साथ गंभीर एकमत नहीं हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, भारतीय कप्तान ने चयन के मुद्दे पर बात करते हुए कहा था कि वह खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात करते हैं लेकिन गंभीर के कार्यभार संभालने के बाद रोहित ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को स्पष्ट रूप से नहीं बताया है कि उन्हें टीम से बाहर क्यों रखा जा रहा है जो जूनियर नहीं हैं।
विज्ञापन

'कोच के रूप में गंभीर नहीं थे पहली पसंद'
माना जा रहा है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी तक भारतीय टीम के हालातों में सुधार नहीं होता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) गंभीर पर बड़ा फैसला ले सकता है। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि गंभीर कभी भी कोच पद के लिए पहली पसंद नहीं थे, उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपने की चर्चाएं थीं। उन्होंने कहा- वह कभी भी बीसीसीआई की पहली पसंद नहीं थे (वीवीएस लक्ष्मण थे) और कुछ जाने-माने विदेशी नाम तीनों प्रारूप के कोच नहीं बनना चाहते थे इसलिए वह एक समझौता थे। जाहिर है कुछ अन्य मजबूरियां भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed