फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir to bear education expenses of slain CRPF men’s children

सुकमा हमले में शहीद जवानों के बच्चों का खर्च उठाएंगे गंभीर

Sat, 29 Apr 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 29 Apr 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir to bear education expenses of slain CRPF men’s children
गौतम गंभीर
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा है कि उनकी फाउंडेशन सुकमा हमलों में शहीद हुए जवानों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को छत्तीसगढ़ सुकमा में हुए नक्सली हमले में 25 सीआरपीएफ के जवान मारे गए थे।
विज्ञापन


गंभीर ने बताया कि उनकी 'गौतम गंभीर फाउंडेशन' इस दिशा में उन बच्चों का पूरा सहयोग करेगी और इसके लिए उन्होंने शुरुआत भी कर दी है। गंभीर ने बताया कि वो इस हमले से पूरी तरह स्तब्ध हैं और अखबार में शोकाकुल बच्चों की तस्वीर में उन्हें झकझोड़ कर रख दिया।
विज्ञापन


गंभीर ने हिंदुस्तान टाइम्स के कॉलम में लिखा, "बुधवार सुबह जब मैंने अखबार उठाया, तो सुकमा हमले में शहीद जवान की बेटियों की तस्वीर देखकर मुझे काफी दुख हुआ। एक तस्वीर में एक जवान के बेटी अपने पिता को सलाम कर रही थी, तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक लड़का बिलखता हुआ नजर आ रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर नहीं होते, तो सैनिक बनते गंभीर

Gautam Gambhir to bear education expenses of slain CRPF men’s children
गौतम गंभीर - फोटो : IPL
शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के शहादत को सलाम करते हुए कोलकातना नाइटराइडर्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ हुए मैच में हाथ पर काले बैंड पहने थे। गंभीर ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद मैच पर ध्यान लगा पाना काफी मुश्किल था। हालांकि, गंभीर ने इस मैच में रॉबिन उथप्पा के साथ मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी की थी।

गंभीर ने कहा कि वो मैच जीतकर काफी खुश हैं और अब उनकी टीम अंकतालिका के टॉप पर है। गंभीर ने कहा कि सेना ही देश की असली हीरो है। देश के लिए अपनी जान गंवाने वालों से बढ़कर कोई नहीं होता। गंभीर कई बार कह चुके हैं कि यदि वो क्रिकेटर नहीं होते, सेना का हिस्सा बनते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed