टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है। एक समय में विराट के साथी खिलाड़ी रहे गंभीर ने कप्तान कोहली को 'निडर कप्तान' बताया है।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : social media
भारत ने रविवार को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हारकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर 11वीं सीरीज जीत हासिल कर ली है।
टीम इंडिया की इस 'विराट' जीत पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, 'अगर आपको हार से डर लगता है तो आप कभी नहीं जीत पाएंगे। विराट की सबसे अच्छी खासियत ये है कि उन्हें हार से डर नहीं लगता।' गंभीर ने आगे विराट की तारीफ करते हुए कहा, 'हम सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी की बात जरूर करेंगे, लेकिन विराट ने क्या कमाल किया है? कोहली की कप्तानी में भारत ने विदेशी सरजमीं पर जीतना सीखा है।'
गंभीर ने कहा, विराट रिस्क लेते हैं, जबकि दूसरे कप्तान ऐसा नहीं कर पाते। इसलिए विराट की कप्तानी में टीम टेस्ट मैच कभी नहीं हारती। इतना ही नहीं गंभीर ने आगे कहा कि, विराट इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जो विदेश में जाकर पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरते हैं। इस पांच गेंदबाज में हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं।'
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
बता दें कि साल 2014 में विराट को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। उसके बाद से टीम इंडिया ने दो सीरीज हारी। एक दक्षिण अफ्रीका (2017/18) के खिलाफ, जबकि दूसरा इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में। वहीं, इस साल (2019) भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीता है।