फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir says Shubman Gill should open with rohit sharma but he needs to keep his head down

INDvsENG: गिल को गौतम की गंभीर सलाह, खुद पर रखें काबू और रोहित के साथ करें ओपनिंग 

Wed, 27 Jan 2021 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Jan 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Shubman Gill should open with rohit sharma but he needs to keep his head down
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी अपने पैर जमीन पर रखें। यह बात उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' में कही।

विज्ञापन


इस दौरान इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'गिल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करना चाहिए। इस बारे में कोई संदेह नहीं, लेकिन हमें अभी जल्दबाजी से बचना चाहिए। हम किसी को शुरुआत में ही इतना ऊपर नहीं भेज सकते। हां, उनके पास क्षमता है लेकिन उन्हें खुद पर काबू रखना होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।'
विज्ञापन


गंभीर ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में खेलकर उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया में खेलना, एक युवा टीम के साथ सीरीज जीतना, उन्होंने काफी अच्छा किया, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन हमें उन्हें वक्त देना चाहिए। उन्हें अपने आप खेल को निखारने का मौका देना चाहिए न कि उन पर बहुत ज्यादा दबाव या उम्मीदें लाद देनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। तीन मैचों में इस युवा बल्लेबाज ने दो अर्धशतकों की मदद से 259 रन बनाए। चौथे व आखिरी टेस्ट में गिल अपने शतक से चूक गए। उन्होंने गाबा के मैदान पर 91 रनों की शानदार पारी खेली।  ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट में कंगारुओं को तीन विकेट से हराकर 2-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed