फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gautam gambhir says ricky ponting as coach is big advantage for of delhi daredevils

आईपीएलः गौतम ने पोंटिंग पर जताया 'गंभीर' भरोसा, कहा- मिलेगा एडवांटेज

Sun, 11 Mar 2018 10:23 AM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
gautam gambhir says ricky ponting as coach is big advantage for of delhi daredevils
गौतम गंभीर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए लगातार 7 साल कप्तानी कर चुके गौतम गंभीर इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी में उन्हें उनकी पुरानी टीम केकेआर ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया और उन पर भरोसा न जताते हुए उनके लिए बोली नहीं लगाई। केकेआर को दो बार आईपीएल जीत वाने वाले इस कप्तान को डीडी ने 2.8 करोड़ में खरीदकर अपना कप्तान बनाया है। 
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान गंभीर ने कहा कि हमें इस टूर्नामेंट में पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग के रूप में एक शानदार कोच मिला है। उन्होंने पोंटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक विजेता टीम के साथ रहे हैं, तीन बार वर्ल्ड कप जीता है। एक खिलाड़ी के तौर पर उन्हें क्रिकेट की हर बारिकी के बारे में पता है। वह जानते हैं एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर क्या उतार-चढ़ाव रहते हैं। 
विज्ञापन


 

पोंटिंग जानते हैं कैसे लेना है बेस्ट

gautam gambhir says ricky ponting as coach is big advantage for of delhi daredevils
रिकी पोंटिंग - फोटो : File
पोंटिंग ने लंबे वक्त तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है। ऐसे में उनकी कप्तानी का फायदा इस बार हमें होगा। किसी टीम के लिए यह बड़ा फायदामंद होता है, जब कोई विजेता कप्तान आपकी टीम में आ जाए। एक कप्तान के तौर पर उन्होंने अपने करियर में हर तरह के हालात देखें हैं और वे जानते हैं कि किसी खिलाड़ी से उसका बेस्ट कैसे लेना है। यह एक कप्तान के लिए एक एडवांटेज है अगर उनके जैसा कोच टीम को मिलता है।

डीडी बीते 5 साल से प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई है, इस सवाल पर गंभीर ने कहा कि एक खिलाड़ी के आ जाने से कोई बदलाव नहीं आता। एक टीम को बेहतर करना है तो उसके लिए पूरी टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना पड़ेगा। मेरा मानना कि जितनी अच्छी टीम होगी, उतना बेहतर कप्तान होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed