फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir remained non-committal declining to confirm whether Rohit Sharma would feature in Sydney Test

IND vs AUS: क्या भारतीय टीम में सब ठीक नहीं? रोहित के सिडनी टेस्ट में खेलने के सवाल पर गंभीर ने साधी चुप्पी

Thu, 02 Jan 2025 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Jan 2025 09:23 AM IST
सार

गंभीर ने सिडनी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान जब उनसे रोहित के प्लेइंग-11 में शामिल होने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया और सवाल टाल गए।

विज्ञापन
Gautam Gambhir remained non-committal declining to confirm whether Rohit Sharma would feature in Sydney Test
गंभीर और रोहित - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बात की पुष्टि नहीं है कि कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट का हिस्सा होंगे या नहीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। रोहित का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है और वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं, इससे भारतीय कप्तान के टेस्ट भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। 
विज्ञापन

'प्लेइंग-11 का फैसला मैच से पहले होगा' 
गंभीर ने सिडनी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान जब उनसे रोहित के प्लेइंग-11 में शामिल होने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया और सवाल टाल गए। रोहित हालांकि, अभ्यास करते दिखे थे और टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते भी नजर आए थे। रोहित के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा कि अभी प्लेइंग-11 तय नहीं की गई है और इसका फैसला कल पिच देखने के बाद ही लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आने पर क्या बोले गंभीर? 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार लगातार इस बारे में गंभीर से सवाल करते रहे कि पांचवें टेस्ट से पहले कप्तान खुद प्रेस से बात करने क्यों नहीं आए? गंभीर ने जहां इस बात की पुष्टि की कि तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ में दिक्कत के कारण पांचवें टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि रोहित के बारे में चुप्पी साधे रहे। गंभीर ने कहा, रोहित के साथ सबकुछ ठीक है। मुझे नहीं लगता कि मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान का आना कोई परंपरा है। मुख्य कोच आपके सामने है और यह सही है। मैं कल पिच को देखूंगा और प्लेइंग-11 को अंतिम रूप दूंगा।
विज्ञापन

जब यह पूछा गया कि क्या रोहित भारतीय टीम की रणनीति का हिस्सा हैं? इस पर गंभीर ने कहा, जैसा कि मैंने कहा कि हम कल पिच देखकर प्लेइंग-11 के बारे में फैसला लेंगे। आप जितनी भी बार पूछें मेरा जवाब एक जैसा ही रहेगा। 

रोहित की जमकर हुई थी आलोचना 
चौथे टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा की काफी आलोचना हुई थी क्योंकि उन्होंने खुद को शीर्ष क्रम पर लाने के लिए गिल को प्लेइंग-11 से बाहर रखा था। भारत को अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बनाए रखने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की दौड़ में बने रहना है तो टीम के सर्वोत्तम हित में कुछ विकल्प में से सर्वश्रेष्ठ को चुनना होगा। रोहित के लगातार विफल रहने के बाद कुछ पूर्व क्रिकेटरों सहित प्रशंसकों ने उनके टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर सवाल खड़े किए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि रोहित सिडनी टेस्ट के बाद लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर देंगे। यह भी चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी और चयनकर्ता पहले ही इस फैसले के बारे में बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed