फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir recommends Sairaj Bahutule for Team Indias spin bowling coach says reports

टीम इंडिया में बदलाव की तैयारी: कोचिंग स्टाफ में जुड़ सकता है ये जादुई स्पिनर, गौतम गंभीर ने की सिफारिश!

Fri, 08 May 2026 06:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 08 May 2026 06:10 PM IST
सार

टीम इंडिया में पहली बार अलग स्पिन-गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने की तैयारी है, जिसके लिए गौतम गंभीर ने पूर्व स्पिनर साईराज बहुतुले के नाम की सिफारिश की है। भारतीय स्पिनर्स के हालिया खराब प्रदर्शन और घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम प्रबंधन स्पिन विभाग को मजबूत करने पर फोकस कर रहा है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir recommends Sairaj Bahutule for Team Indias spin bowling coach says reports
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन-बॉलिंग कोच बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से विशेषज्ञ-गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की सिफारिश की है और इस अहम जिम्मेदारी के लिए बहुतुले का नाम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

Gautam Gambhir recommends Sairaj Bahutule for Team Indias spin bowling coach says reports
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन?
अगर बीसीसीआई इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में पहली बार स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग विशेषज्ञ कोच की नियुक्ति होगी। मौजूदा समय में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे शामिल हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के लिए कोई अलग कोच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gautam Gambhir recommends Sairaj Bahutule for Team Indias spin bowling coach says reports
गौतम गंभीर - फोटो : ANI
गंभीर ने की बहुतुले की सिफारिश!
क्रिकबज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, गंभीर भारतीय स्पिन विभाग को और मजबूत करना चाहते हैं। पिछले कुछ समय में भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। एक दौर में भारतीय स्पिन गेंदबाजी दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाती थी, लेकिन हाल के वर्षों में टीम को घरेलू परिस्थितियों में भी संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन

Gautam Gambhir recommends Sairaj Bahutule for Team Indias spin bowling coach says reports
शुभमन गिल - फोटो : PTI
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से हारा भारत
साल 2024 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर और केशव महाराज ने भारतीय पिचों पर भारतीय स्पिनर्स से ज्यादा प्रभाव छोड़ा। वहीं, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म पर भी सवाल उठे हैं। इन्हीं कारणों से टीम प्रबंधन अब स्पिन गेंदबाजी विभाग में विशेषज्ञ कोच जोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बहुतुले को स्पिन गेंदबाजी कोचिंग का अच्छा अनुभव हासिल है और यही वजह है कि गंभीर ने उनके नाम की सिफारिश की है।

Gautam Gambhir recommends Sairaj Bahutule for Team Indias spin bowling coach says reports
साईराज बहुतुले - फोटो : BCCI/IPL
पंजाब किंग्स को मजबूत बना रहे बहुतुले
53 वर्षीय बहुतुले भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। वह पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां वीवीएस लक्ष्मण प्रमुख की भूमिका में हैं। पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने भी 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्हें सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने की सिफारिश की थी। फिलहाल बहुतुले आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग उन्हें इस सीजन में अपने साथ लेकर आए थे। हालांकि माना जा रहा है कि भारतीय टीम के साथ जुड़ने के लिए वह पंजाब किंग्स से अलग हो सकते हैं। पंजाब किंग्स भी टीम इंडिया और बीसीसीआई से जुड़े इस मौके में उनके रास्ते में रुकावट नहीं डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed