फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान पर फिर बरसे गंभीर, बोले- मेरे लिए क्रिकेट से ज्यादा देश और जवान अहम

Mon, 18 Mar 2019 06:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 Mar 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir on World cup match with Pakistan, says for me jawans are more important
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने कहा, 'भारत को पाकिस्तान से भारत-पाक मैच पर बीसीसीआई को फैसला लेना होगा। हालांकि, भारत को मैच नहीं खेलना चाहिए। एक मैच न खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मेरे लिए किसी मैच से ज्यादा जवान महत्वपूर्ण हैं। देश पहले आता है।'


 

 

Gautam Gambhir on World cup match with Pakistan, says for me jawans are more important
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई
गंभीर ने आगे कहा, 'अगर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेलना पड़े, तो भी हमें उस मैच को नहीं खेलना चाहिए। मैं मानता हूं कि हमारा देश इसके लिए भी तैयार होगा। हमें अपने फैसलों पर यू-टर्न नहीं लेना चाहिए जैसा कि समाज के कुछ धड़ों से आवाज आनी शुरू हो चुकी है कि हमें खेल और राजनीति की एकसाथ तुलना नहीं करनी चाहिए।'
 

 
Gautam Gambhir on World cup match with Pakistan, says for me jawans are more important

पुलवामा आतंकी हमले के बाद गंभीर के अलावा भारत के हरभजन सिंह और सौरव गांगुली जैसे प्रमुख खिलाड़ियों ने इस बीसीसीआई से इस मैच का बहिष्कार करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir on World cup match with Pakistan, says for me jawans are more important

इसे लेकर बीसीसीआई ने पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर कराने के लिए आईसीसी को पत्र लिखा था। इसके बाद आईसीसी ने कहा कि उसकी इन मामलों कोई भूमिका नहीं है और इस मांग को ठुकरा दिया। हालांकि, बीसीसीआई के पत्र में पाकिस्तान का कोई विशेष संदर्भ नहीं था, जिसमें भारत द्वारा आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया गया है। इस बैठक में सचिव अमिताभ चौधरी ने बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन
Gautam Gambhir on World cup match with Pakistan, says for me jawans are more important
टीम इंडिया, पुलवामा हमला

बता दें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद देश भर में यह मांग जोर पकड़ने लगी कि भारत को आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के साथ अपना मैच नहीं खेलना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed