फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir makes fun of Chauhan and Bedi after outsider Saini call up for Team India

नवदीप सैनी को कभी 'बाहरी' बुलाकर किया जाता था नजरअंदाज, टीम इंडिया में चयन होते ही गरजे गंभीर

Tue, 12 Jun 2018 08:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir makes fun of Chauhan and Bedi after outsider Saini call up for Team India

मोहम्मद शमी की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ होने जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में टीम में शामिल किए गए नवदीप सैनी को लेकर गौतम गंभीर ने एक ट्वीट किया है। युवा खिलाड़ी के चयन पर खुश होते हुए गंभीर ने पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी और पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतन चौहान को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा कि, डीडीसीए के सदस्यों बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान के प्रति मेरी 'संवेदनाएं, भारतीय टीम में 'बाहरी' नवदीप सैनी को शामिल किया गया है। पता लगा कि बाजुओं पर बांधने वाली काली पट्टी बेंगलुरु में 225 रुपये में मिल रही हैं। सर, ध्यान रखिए कि नवदीप पहले भारतीय है और फिर बाद में स्थानीय।'
विज्ञापन


दरअसल, गंभीर हमेशा से इस युवा प्रतिभा को आगे बढ़ता देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें हमेशा 'बाहरी' कहकर चयनकर्ता नजरअंदाज किया करते थे। एक बार रणजी टीम के चयन के लिए दिल्ली के चयनकर्ता बैठे तो कप्तान के नाते गंभीर ने नवदीप का नाम आगे बढ़ाया। चयनकर्ताओं ने एतराज जताया, लेकिन गंभीर नहीं माने। बैठक रद्द हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने भी नवदीप के चयन पर एतराज जाहिर किया। इसके बाद हुई बैठक में भी बात नहीं बनी। गौतम गंभीर अपनी बात पर अडिग थे कि वह कप्तान के नाते इस गेंदबाज को अपनी टीम में लेना चाहते हैं। आखिरकार कप्तान की चली और नवदीप को दिल्ली की टीम में चुन लिया गया। उस समय चेतन चौहान डीडीसीए के उपाध्यक्ष थे।

बता दें कि मोहम्मद शमी के यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद युवा गेंदबाज नवदीप सैनी को उनकी जगह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकलौते टेस्ट मैच में जगह दी गई। बेहद साधारण परिवार से आने वाले सैनी घरेलु क्रिकेट में सबसे तेज रफ्तार से गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।



सोमवार को भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सैनी ने कहा , 'गौतम भैया ने मुझसे कहा कि जैसे टेनिस बॉल से डालता है, वैसे ही डाल। कोई टेंशन नहीं। बाकी सब ठीक हो जाएगा।' उसने कहा , 'मैंने वही किया जो उन्होंने कहा। मैं आज उनकी वजह से ही यहां हूं। पता नहीं क्यों लेकिन जब भी मैं गौतम गंभीर के बारे में बोलता हूं तो भावुक हो जाता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed