फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir Head Coach Interview BCCI May Take Know Report Cricket News in Hindi

Reports: मुख्य कोच पद के लिए इकलौते आवेदक गौतम गंभीर? बीसीसीआई आज ले सकती है इंटरव्यू, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Tue, 18 Jun 2024 01:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Jun 2024 01:28 PM IST
सार

Gautam Gambhir Interview for Head Coach : कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर का मुख्य कोच बनना तय माना जा रहा है। दरअसल, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि बीसीसीआई ऐसे दिग्गजों की तलाश कर रहा है जिन्हें घरेलू क्रिकेट की अच्छी समझ है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Head Coach Interview BCCI May Take Know Report Cricket News in Hindi
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के साथ समाप्त हो रहा है। बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम इस दौड़ में सबसे आगे है। इस बीच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आज बोर्ड गंभीर का इंटरव्यू ले सकता है। इसके अलावा वह इस पद के लिए आवेदन करने वाले इकलौते शख्स हैं। 
विज्ञापन

Gautam Gambhir Head Coach Interview BCCI May Take Know Report Cricket News in Hindi
अमित शाह से मिले गौतम गंभीर - फोटो : twitter
गृह मंत्री से मिले गंभीर
मुख्य कोच बनने की चर्चा के बीच दिग्गज बल्लेबाज ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी गंभीर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने शाह के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "हाल की चुनावी सफलता पर बधाई देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। गृह मंत्री के रूप में उनका नेतृत्व हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और स्थिरता को और मजबूत करेगा।" इस मुलाकात के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Gautam Gambhir Head Coach Interview BCCI May Take Know Report Cricket News in Hindi
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
इस बीच रिपोर्ट में गंभीर के मुख्य कोच पद के लिए इकलौते आवेदक होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज आज जूम कॉल पर क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने इंटरव्यू के लिए मौजूद हो सकते हैं। पिछले महीने बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मंगाए थे, जिसकी अंतिम तारीख 27 मई निर्धारित की गई थी। नए कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।
विज्ञापन

Gautam Gambhir Head Coach Interview BCCI May Take Know Report Cricket News in Hindi
जय शाह - फोटो : twitter
सीएसी में कौन-कौन शामिल है?
क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलिल अंकोला की जगह लेने वाले चयनकर्ता पद के उम्मीदवार का भी आज ही साक्षात्कार हो सकता है। अंकोला और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पश्चिम क्षेत्र से हैं, इसलिए नया चयनकर्ता उत्तर क्षेत्र से होने की संभावना है। पिछले साल जुलाई में अगरकर को नियुक्त किया गया था। उन्होंने चेतन शर्मा की जगह ली थी।

Gautam Gambhir Head Coach Interview BCCI May Take Know Report Cricket News in Hindi
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
गंभीर का मुख्य कोच बनना तय!
कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर का मुख्य कोच बनना तय माना जा रहा है। दरअसल, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि बीसीसीआई ऐसे दिग्गजों की तलाश कर रहा है जिन्हें घरेलू क्रिकेट की अच्छी समझ है। शाह ने कहा था कि, "हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं।" बीसीसीआई सचिव ने यह भी बताया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की समझ  होना अगले कोच की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण मानदंडों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि यह समझ टीम इंडिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed