फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir enjoys family time in Singapore after T20 WC glory see pics

Gautam Gambhir: परिवार के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे कोच गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Wed, 25 Mar 2026 03:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 03:29 PM IST
सार

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर इन दिनों परिवार के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं। बुधवार को दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन
Gautam Gambhir enjoys family time in Singapore after T20 WC glory see pics
परिवार के साथ समय बिता रहे गंभीर - फोटो : Gautam Gambhir (instagram)

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह अपनी पत्नी नताशा और दोनों बेटियों के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। बुधवार को दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि, हाल ही में टीम इंडिया ने कोच गंभीर के मार्गदर्शन में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर ने हासिल की खास उपलब्धि
अपनी कोचिंग में भारत को विश्व कप विजेता बनाने से पहले गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 का खिताब दिला चुके थे। अब वह खिलाड़ी और कोच, दोनों ही भूमिकाओं में इस टूर्नामेंट को जीतकर अपने करियर में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं।

गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बतौर कप्तान दो बार खिताब दिला चुके हैं। उन्होंने साल 2012 और 2014 में कोच के तौर पर यह टाइटल जीता था। इसके बाद मेटॉर के तौर पर उन्होंने साल 2024 में केकेआर को आईपीएल का खिताब जिताया।

भारत का अगला अभियान
भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में हिस्सा लेगी। इस सीरीज में जून 2026 में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद टीम दो टी20 मुकाबलों के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इसके बाद भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा, जहां टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज और उसके बाद तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed