{"_id":"26688aba-e459-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gautam-gambhir-comments-on-players-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खिलाड़ियों की चोट के लिए व्यस्त कार्यक्रम जिम्मेदार नहीं'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'खिलाड़ियों की चोट के लिए व्यस्त कार्यक्रम जिम्मेदार नहीं'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 04 Jul 2013 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ियों की चोटों के लिए व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को कतई जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन
उनहोंने कहा कि केवल भारतीय टीम ही अत्यधिक क्रिकेट नहीं खेल रही है बाकी टीमों के साथ भी यही स्थिति है।
उन्होंने कहा कि इस समय वेस्टइंडीज में त्रिकोणीय सीरीज खेल रही भारत, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेली थीं, इसलिए यह कहना गलत होगा कि केवल टीम इंडिया पर ही थकान हावी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में 161 रनों से हार गई थी। लगातार दो हार से टीम इंडिया पर इस त्रिकोणीय वन डे सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
एक ओर इस बात पर लंबे अर्से से बहस छिड़ी हुई है कि अति व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की वजह से ही खिलाडी़ चोटिल हो रहे हैं और उनका करियर प्रभावित हो रहा है।