फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats

Gautam Gambhir: ऑस्ट्रेलिया से हारे...अपने घर में क्लीन स्वीप हुए, टीम इंडिया को नहीं जंच रही गंभीर की कोचिंग?

Mon, 06 Jan 2025 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jan 2025 10:57 AM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत हुआ था और गौतम गंभीर ने मुख्य कोच के रूप में कदम रखा था। ऐसा माना जा रहा था कि वह अपने साथ एक नया दृष्टिकोण लाएंगे और भारतीय टीम और ज्यादा आक्रामक होकर खेलेगी। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनकी सफलता के बाद गंभीर की नियुक्ति ने फैंस के मन में उम्मीदें जगाई थीं। हालांकि, जुलाई में गंभीर के पद संभालने से लेकर अब तक भारत ने उनके मार्गदर्शन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम और उसके कोचिंग स्टाफ पर सवाल खड़े होने लगे हैं। महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने तो भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग टीम पर भी निशाना साधा था। सवाल उठना लाजमी भी है क्योंकि गौतम गंभीर और उनकी नई कोचिंग टीम के पदभार संभालने के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम लगातार अनचाहे रिकॉर्ड बना रही है और हार पर हार मिल रही है। ऑस्ट्रेलिया में हार के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज गंवा दी। फैंस का तो यहां तक कहना है कि गंभीर की कोचिंग टीम इंडिया को नहीं जंच रही है।
विज्ञापन

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम की इस तरह हार की कल्पना किसी ने नहीं की थी
भारतीय टीम ने पिछले साल जून में टी20 विश्व कप जीता था। हालांकि, इस टूर्नामेंट को जीतने के बाद से टीम इंडिया की स्थिति कुछ खास नहीं रही है। फैंस को पिछले जून में जश्न मनाने का मौका मिला था, लेकिन इसके बाद से फैंस टीम इंडिया के प्रदर्शन कुछ खास खुश नहीं हैं। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत हुआ था और गौतम गंभीर ने मुख्य कोच के रूप में कदम रखा था। ऐसा माना जा रहा था कि वह अपने साथ एक नया दृष्टिकोण लाएंगे और भारतीय टीम और ज्यादा आक्रामक होकर खेलेगी। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनकी सफलता के बाद गंभीर की नियुक्ति ने फैंस के मन में उम्मीदें जगाई थीं। हालांकि, जुलाई में गंभीर के पद संभालने से लेकर अब तक भारत की अप्रत्याशित हार की कल्पना किसी ने नहीं की थी।

गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया ने एक टी20 सीरीज, एक वनडे सीरीज और तीन टेस्ट सीरीज खेली है, जिसमें खराब परिणाम मिले हैं। गंभीर ने टी20 में अपने 100 प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को बनाए रखा है, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम इंडिया अभी भी अपनी पहली वनडे सीरीज जीत की तलाश में है। वहीं, टेस्ट में अपने से कमजोर टीम से सीरीज जीतने के बाद बराबरी की टीम से दो बार टक्कर में टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी। भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड से 0-3 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा और फिर ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में हार मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
गंभीर - फोटो : BCCI
गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
गंभीर की देखरेख में भारत ने पांच सीरीज में दो जीते हैं, जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कुल 16 मैच में से टीम इंडिया ने छह जीते और आठ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। इन 16 मैचों में 10 टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। 10 टेस्ट में से भारत ने तीन जीते और छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा। गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया ने तीनों टी20 मैच जीते हैं, जबकि वनडे में तीन में से दो मैच गंवाए और एक मुकाबला टाई रहा। आइए जानते हैं गंभीर की कोचिंग में भारत ने कौन-कौन से अनचाहे रिकॉर्ड बनाए हैं...
विज्ञापन

1. 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा भारत

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
गंभीर का कार्यकाल जुलाई में शुरू हुआ था। उनके सामने पहले चुनौती श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीतने की थी। श्रीलंका की टीम एक नए कप्तान चरिथ असलंका और अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या के नेतृत्व में उतरी थी, जबकि सामने भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाला कप्तान रोहित शर्मा, विश्व कप विजेता गंभीर और कोहली थे। नतीजा बिल्कुल उल्टा आया। श्रीलंका ने भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। पहला वनडे टाई रहा था। श्रीलंका ने भारत से आखिरी बार कोई वनडे सीरीज 1997 में जीती थी। उस वक्त अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने सचिन तेंदुलकर नेतृत्व वाली भारतीय टीम को 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था। उसके बाद से भारत और श्रीलंका के बीच 11 वनडे सीरीज खेली गई और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। 27 साल बाद भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में मुंह की खानी पड़ी।

2. पहली बार तीन मैचों की वनडे सीरीज में गंवाए पूरे 30 विकेट 

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में तीनों ही मैचों में ऑल आउट हुई और पहली बार तीन मैचों की सीरीज में 30 विकेट गंवाए। इतना ही नहीं, टीम ने श्रीलंकाई स्पिनर्स के आगे घुटने टेक दिए। इस सीरीज में भारत के 30 में से 27 विकेट श्रीलंकाई स्पिनरों ने हासिल किए। इसके साथ ही भारत वनडे सीरीज में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली पहली टीम बन गई।

3. साल 2024 से भारत ने नहीं जीता कोई वनडे

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने 2024 से लेकर अब तक सिर्फ तीन वनडे मैच खेले हैं और एक भी नहीं जीत सकी है। 45 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में एक भी वनडे नहीं जीत सकी है। भारतीय टीम आखिरी बार साल 1979 में कोई वनडे मुकाबला नहीं जीत सकी थी।

4. न्यूजीलैंड से 36 साल बाद टेस्ट मैच हारा भारत

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
रोहित और विराट - फोटो : BCCI
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले ही टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। बंगलूरू में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को 36 साल बाद घरेलू मैदान पर कीवी टीम से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 1988 में भारत को हराया था।

5. 19 साल बाद मिली चिन्नास्वामी स्टेडियम में हार

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बंगलूरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम अभेद किला बन चुका था, लेकिन न्यूजीलैंड ने चिन्नास्वामी में 19 साल बाद भारत को हारने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले चिन्नास्वामी में भारतीय टीम ने 2005 में कोई टेस्ट गंवाया था। तब भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

6. घर में पहली बार 50 से कम स्कोर पर ऑलआउट

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 46 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही भारतीय टीम अपने घर में सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई।

7. घर में रिकॉर्ड 18 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद मिली हार

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
बंगलूरू टेस्ट जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने भारत को पुणे में दूसरे टेस्ट में 113 रन से हराया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। भारत ने 12 साल बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज गंवाया। साथ ही घर में रिकॉर्ड 18 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। भारत घर में आखिरी टेस्ट सीरीज 2012 में हारा था। इसके बाद से टीम इंडिया ने लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती थीं।

8. भारत 24 साल बाद घर में क्लीन स्वीप

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
बंगलूरू और पुणे टेस्ट हारने के बाद भी गंभीर की टीम इंडिया ने कोई सीख नहीं ली और मुंबई में तीसरा टेस्ट भी हार गए। न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 25 रन से हराया। इसके साथ कीवी टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीती हो। साथ ही 24 साल बाद भारत को उसके घर में किसी टीम ने दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो। इससे पहले 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को क्लीन स्वीप किया था।

9. 91 साल में पहली बार टीम इंडिया ने किया यह कारनामा

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
वहीं, यह अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का पहला क्लीन स्वीप रहा। भारत 1933 से टेस्ट खेल रहा है और 91 साल में पहली बार भारत अपने घर में क्लीन स्वीप हुआ।

10. न्यूजीलैंड भारत को क्लीन स्वीप करने वाली चौथी टीम बनी

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड भारत को तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली चौथी टीम है। इससे पहले इंग्लैंड ने भारत को चार बार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार और वेस्टइंडीज ने एक बार क्लीन स्वीप किया है। न्यूजीलैंड ने 146 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक बचाया। यह भारतीय सरजमीं पर डिफेंड किया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले सिर्फ एक बार किसी टीम ने 150 से कम के लक्ष्य को बचाया था। 2004 में भारत ने ही वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 का बचाव किया था। 

11. भारत ने 10 साल बाद गंवाई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी - फोटो : BCCI
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ में भारत ने 295 रन की जीत के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद से टीम का प्रदर्शन गिरा। एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त मिली। वहीं, ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा। यह मैच बारिश से बाधित रहा था। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 184 रन से जीत हासिल की थी। सिडनी टेस्ट छह विकेट से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम की। भारत ने पिछली बार यह सीरीज 2014-15 में गंवाई थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 2-0 से जीत हासिल की थी।

12. 10 साल बाद ही लगातार दो टेस्ट सीरीज हारा भारत

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
इसके साथ ही एक अजब संयोग भी जुड़ गया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवाई थी। टीम इंडिया ने पिछली बार लगातार दो टेस्ट सीरीज 10 साल पहले गंवाई थी। 2014 में भारत को इंग्लैंड दौरे पर 1-3 से हार मिली थी। फिर ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया 2-0 से हार गई थी। 

तारीफ करने वाले अब कर रहे गंभीर-रोहित की आलोचना

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
बुमराह-गंभीर-रोहित - फोटो : ICC
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा और गंभीर की जोड़ी की तारीफ करने वाले कई लोगों ने अब उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट निशाने पर है। परिस्थितियों की परवाह किए बिना अपने गेम प्लान पर टिके रहने में गंभीर के दृढ़ विश्वास ने भारतीय क्रिकेट समुदाय में कुछ लोगों को हैरान कर दिया है। अपने घर में शेर मानी जाने वाली टीम इंडिया को उसके घर में अप्रत्याशित हार का सामना करना और फिर ऑस्ट्रेलिया से 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हार से आए गिरावट ने फैंस को निराश कर दिया है। 

गंभीर ने बीसीसीआई के सामने रखी थी कुछ मांगें

Gautam Gambhir Coaching tenure Team India Faces Clean Sweep at Home and BGT loss Check analysis records stats
गंभीर और रोहित - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड से पिछले साल क्लीन स्वीप होने से पहले टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती थीं। गंभीर की परेशानी बढ़ना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि कोच नियुक्त होने से पहले उन्होंने बीसीसीआई के सामने कुछ मांग रखी थी। इनमें अपना कोचिंग स्टाफ खुद चुनना और टीम में जरूरी बदलाव शामिल थे। गंभीर के कहने पर ही अभिषेक नायर और रेयान टेन डेशकाटे के रूप में दो असिस्टेंट कोच नियुक्त किए गए थे। वहीं, जहीर खान पर मोर्ने मोर्कल को तरजीह देकर उन्हें गेंदबाजी कोच बनाया गया था। इसके बाद से भारतीय टीम की बल्लेबाजी तो और भी खराब हो गई है, जबकि गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह को छोड़ दिया जाए तो बाकियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed