{"_id":"645a3d3ad69382897c0c6435","slug":"gautam-gambhir-arranges-medical-support-to-ex-india-cricketer-rahul-sharma-s-mother-in-law-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: गौतम गंभीर की दरियादिली, पूर्व स्पिनर राहुल शर्मा की मदद कर जीता दिल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: गौतम गंभीर की दरियादिली, पूर्व स्पिनर राहुल शर्मा की मदद कर जीता दिल, जानें पूरा मामला
Tue, 09 May 2023 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 May 2023 06:02 PM IST
सार
36 साल के राहुल ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल में उन्होंने 44 मैच खेले और 40 विकेट झटके।
विज्ञापन
राहुल शर्मा ने तस्वीर शेयर की है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली से भिड़ गए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने दोनों की 100 प्रतिशत मैच फीस काट ली थी। हालांकि, अब उनका नाम एक नेक काम में सामने आया है। दरअसल, गंभीर ने पूर्व भारतीय लेग स्पिनर राहुल शर्मा की बीमार सास के इलाज में मदद किया है। इसी दरियादिली के लिए राहुल ने गंभीर का आभार व्यक्त किया है।
राहुल ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया और उसमें पूरी कहानी बताई है। राहुल ने लिखा- पिछला महीना हमारे लिए बहुत मुश्किल था। मेरी सास को ब्रेन हैमरेज हुआ था, उनकी हालत गंभीर थी। गौतम गंभीर पाजी और उनके पीए गौरव अरोड़ा को धन्यवाद, जिन्होंने ऐसे कठिन समय में मेरी मदद की और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट और अस्पताल में एडमिट करवाया। उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक और कम समय में हुई है। अब वह बिल्कुल ठीक हैं। गंगाराम अस्पताल और उनके कर्मचारियों को अच्छी देखभाल करने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
इस पोस्ट में राहुल ने पत्नी और सास के साथ इमोशनल तस्वीरें भी साझा की हैं। 36 साल के राहुल ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल में उन्होंने 44 मैच खेले और 40 विकेट झटके। 13 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा वह भारत के लिए चार वनडे और दो टी20 भी खेल चुके हैं। चार वनडे में उनके नाम छह विकेट और दो टी20 में तीन विकेट हैं। राहुल ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू और 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था।

Thank you @GautamGambhir paaji you r the best ❤️⭐️🫶🏻 pic.twitter.com/18591PpvcF
— Rahul Sharma (@ImRahulSharma3) May 9, 2023