{"_id":"626fca2597db8535b521fd78","slug":"gautam-gambhir-angry-reaction-during-dc-vs-lsg-ipl-2022-match-goes-viral-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: लाइव मैच में गौतम गंभीर ने आपा खोया, गुस्से में गाली देते दिखे लखनऊ के मेंटर, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: लाइव मैच में गौतम गंभीर ने आपा खोया, गुस्से में गाली देते दिखे लखनऊ के मेंटर, देखें वीडियो
Mon, 02 May 2022 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 02 May 2022 05:40 PM IST
सार
लखनऊ की जीत के बाद गौतम गंभीर काफी जोश में आ गए थे और वह आपा खो बैठे। जीत के बाद गंभीर अपने बेंच से उठ गए। इसके बाद जोश में उनके मुंह से अपशब्द भी निकले।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से हरा दिया। मैच जीतने के बाद जहां एक तरफ टीम के खिलाड़ी और फैन्स जश्न मनाने में डूबे थे, वहीं दूसरी तरफ टीम के मेंटर गौतम गंभीर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे फैन्स हैरान रह गए।
लखनऊ की जीत के बाद गौतम गंभीर काफी जोश में आ गए थे और वह आपा खो बैठे। जीत के बाद गंभीर अपने बेंच से उठ गए। इसके बाद जोश में उनके मुंह से अपशब्द भी निकले। यह मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंच गया था और जैसे ही लखनऊ ने दिल्ली को 20 ओवर में 189 रन पर रोका, यह घटना उसी वक्त हुई।

An elated dugout as @LucknowIPL win by 6 runs against #DelhiCapitals.#TATAIPL #DCvLSG pic.twitter.com/EVagwBHHVA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2022
विज्ञापन
Former Cricketer, Member of Honourable Parliament (East Delhi) Gautam Gambhir hurls abuse in Joy ! pic.twitter.com/QFjxxjudk6
— Nigar Parveen (@NigarNawab) May 2, 2022
रोमांचक मुकाबले को देखकर गंभीर जोश से भर गए थे और खुद की भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव थे। वहीं, गेंदबाजी मार्कस स्टोइनिस के हाथों में थी।
हालांकि, 20वें ओवर में दिल्ली की टीम 14 रन ही बना सकी और छह रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली की टीम छठे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली को अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच मई को खेलना है। वहीं, लखनऊ को अगला मैच सात मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।