फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ganguly snubbed people for comparison of pandya with kapil dev

दादा नहीं चाहते कपिल की पांड्या से तुलना की जाए, जानिए और क्या कहा 

Tue, 03 Oct 2017 10:48 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 03 Oct 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
ganguly snubbed people for comparison of pandya with kapil dev
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या ने अपने बेहतरीन खेल से क्रिकेट प्रेमियों को खुश कर दिया है। आकर्षक बैटिंग और धारदार गेंदबाजी के अलावा चुस्त क्षेत्ररक्षण की बदौलत उनको टीम इंडिया का सबसे बेहतर आलराउंडर माना जा रहा है। उनकी तुलना विश्व कप विजेता कप्तान पूर्व आलराउंडर कपिल देव से की जा रही है। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली चाहते हैं कि यह तुलना नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 222 रन बनाए तथा 6 विकेट लिए

ganguly snubbed people for comparison of pandya with kapil dev
गांगुली - फोटो : dailyo
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पांच मैचों में पांड्या ने 222 रन बनाए तथा 6 विकेट लिए। जिसके बाद पांड्या की तुलना कपिल देव से होने लगी। लेकिन गांगुली का कहना है कि यह सही समय नहीं है कि पांड्या की तुलना कपिल देव से शुरू कर दी जाए। महान कपिल देव से तुलना अभी जल्दबाजी होगी। गांगुली ने कहा कि तुलना 10 से 15 साल बाद होनी चाहिए। पांड्या को अभी और समय दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा ने कहा कि कपिल एक चैंपियन आल राउंडर थे

ganguly snubbed people for comparison of pandya with kapil dev
कपिल देव - फोटो : Cricket Country
दादा ने कहा कि कपिल एक चैंपियन आल राउंडर थे। उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है। पांड्या में उनके जैसे क्रिकेट खेलने की पूरी क्षमता है। लेकिन अभी से तुलना करना जल्दबाजी होगी। गांगुली ने कहा कि पांड्या मुश्किल समय में टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं। लेकिन अभी उनकी चैंपियन कपिल देव से तुलना नहीं की जानी चाहिए। पांड्या को अभी काफी लंबा खेलना होगा। 
विज्ञापन

गांगुली ने कहा कि मैं पांड्या को शुभकामनाएं देता हूं

ganguly snubbed people for comparison of pandya with kapil dev
Sourav Ganguly, virat kohli
गांगुली ने कहा कि मैं पांड्या को शुभकामनाएं देता हूं कि वह विराट कोहली की मदद करे। उन्होंने पांड्या को मैच का रुख पलटने वाला खिलाड़ी बताया। गांगुली ने कहा कि विराट कोहली की विनिंग कांबिनेशन का पांड्या एक अहम हिस्सा हैं। उनमें लंबे शॉट मारने की क्षमता है। वह टीम इंडिया के लिए एक सुखद भविष्य हैं। 

गांगुली ने नेहरा के चयन को सही ठहराया

ganguly snubbed people for comparison of pandya with kapil dev
आशीष नेहरा
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टी-20 में चयनकर्ताओं ने टीम में वापस बुलाया है। दादा ने इस पर कहा कि यह एक सही फैसला है। चयनकर्ताओं ने नेहरा की उम्र की बजाय उनकी क्वालिटी देखी है। नेहरा के चयन पर सोशल मीडिया में मजाक उड़ाया गया है। लेकिन दादा ने इस फैसले की सराहना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed