{"_id":"ac27722e-da86-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ganguly-is-my-favourite-indian-captain-says-brian-lara","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रायन लारा ने गांगुली की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रायन लारा ने गांगुली की तारीफ में पढ़े कसीदे
मुंबई
Updated Fri, 21 Jun 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने आस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर मुंहतोड़ जवाब देने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना पसंदीदा भारतीय कप्तान बताया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज लारा का मानना है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ गांगुली ने अद्भुत कप्तानी की थी।
लारा ने कहा, 'मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। अपनी अगुवाई में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आस्ट्रेलिया में जो किया वह अद्भुत था। उनके लिए मेरे मन में काफी सम्मान है।' साथ ही उन्होंने कपिल देव और अपने अच्छे दोस्त सचिन तेंदुलकर की कप्तानी की भी तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, '1983 में वेस्टइंडीज का दबदबा था और मुझे लगा कि वह फाइनल में आसानी से जीत हासिल कर लेगी। ऐसा सोचकर मैं बाहर खेलने चला गया और लौटने पर पता चला कि भारत जीत गया है। यह उस समय आश्चर्यजनक था। लेकिन कपिल देव ने आगे बढ़ते हुए शानदार अगुवाई की और भारत को नायाब जीत दिलाई।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है, उसे दोहराया नहीं जा सकता। भारतीय और विश्व क्रिकेट में उसका योगदान अतुलनीय है।'
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में लारा ने कहा, 'मैंने ड्वेन ब्रावो से धोनी के बारे में बात की कि वह बतौर कप्तान कैसा है। उसने बताया कि उसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह सबकी सुनता है। ब्रावो ने बताया कि वह कैसे लक्ष्य बनाता है, लेकिन अपने खिलाड़ियों से भी सुझाव लेता है।'