{"_id":"62169792-78e7-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"gambhir-s-absence-is-good-for-australia-says-hayden","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गंभीर के टीम में न होने से ऑस्ट्रेलिया को राहत' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'गंभीर के टीम में न होने से ऑस्ट्रेलिया को राहत'
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sun, 17 Feb 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का कहना है कि टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में गौतम गंभीर का टीम इंडिया का हिस्सा न होना ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
हेडन ने कहा कि गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी बेहतरीन है। गंभीर को टीम से बाहर करना बेहद हैरानी की बात है लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन
गंभीर ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत ए की ओर से खेलते हुए शानदार 112 रन बनाए थे। गंभीर ने 162 गेंदों पर 112 रन में 13 चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
हेडेन ने कहा कि स्पिनरों को हमें संभल कर खेलना होगा। उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।