{"_id":"e95c8c16ba116932e1898169331909be","slug":"gambhir-failed-again-in-county-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम पर गंभीर संकट, तीसरे इम्तहान में भी फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम पर गंभीर संकट, तीसरे इम्तहान में भी फेल
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
फॉर्म की तलाश में इंग्लैंड गए गौतम गंभीर की मुश्किलें कम नहीं होने का नाम नहीं ले रही। वह अपनी तीसरी परीक्षा में भी असफल हो गए हैं।
विज्ञापन
खराब फॉर्म के कारण गंभीर लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और टीम में वापसी के लिए कोशिश कर रहे हैं।
अपने बल्ले की पुरानी चमक वापस पाने की उम्मीद लिए काउंटी क्रिकेट खेलने गए गंभीर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उनका खराब फॉर्म अभी भी जारी है।
विज्ञापन
मैनचेस्टर में काउंटी टीम एसेक्स की ओर से खेल रहे गंभीर प्रो-40 वनडे मैच में नौ गेंद खेलकर महज दो रन ही बना सके।
इससे पहले नार्थेम्पटनशायर के खिलाफ भी गंभीर 31 और डर्बीशायर के खिलाफ 21 रन ही बना पाए थे। हालांकि, गंभीर के पास खुद को साबित करने के लिए अभी कुछ और बाकी मैच हैं।
विज्ञापन