{"_id":"5e52d0348ebc3ef3b42ef4fc","slug":"gabbar-is-back-shikhar-dhawan-share-a-photo-to-announce-his-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गब्बर इज बैक: शिखर धवन ने गेंदबाजों को दी चेतावनी, पूछा कितने बॉलर थे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गब्बर इज बैक: शिखर धवन ने गेंदबाजों को दी चेतावनी, पूछा कितने बॉलर थे?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय ओपनर शिखर धवन वापसी को तैयार हैं। उन्होंने अपनी वापसी का एलान इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, कितने बॉलर थे? गब्बर इज बैक...। तस्वीर में वह घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं। मानो वह किसी सफर की शुरुआत कर रहे हैं। शिखर ने आखिरी वन-डे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस दौरान उनके कंधे चोट लगी थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए थे। वह चोट से वापसी के लिए बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में पसीना बहा रहे हैं।
2 of 4
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे के दौरान कंधे में लगी चोट लगी थी। इसके कारण न्यूजीलैंड में होने वाली टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर हो गए थे। फिलहाल धवन चोट से वापसी के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में समय बिता रहे थे।
3 of 4
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
जून 2019 में विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। बल्लेबाजी के दौरान नाथन कोल्टर-नाइल की तेज गेंद उनके अंगूठे पर लगी थी। धवन के चोटिल होने का खामियाजा पूरी टीम ने भुगतना पड़ा था। टीम का संतुलन एकदम बिगड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में धवन ने एक बार फिर वापसी की। तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार अर्धशतक (74) जड़ा तो दूसरे मैच में शतक (96) से चार रन पहले आउट हो गए। वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए अब हर तरह से टीम में फिट बैठ रहे थे, उनके बल्ले से रन भी निकल रहे थे, लेकिन सीरीज के आखिरी मुकाबले में वह एक फिर से चोटिल हो गए और चोट ने उनके करियर पर दोबारा ब्रेक लगा दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।