{"_id":"917846c0428945bce3ea39e26daee702","slug":"full-list-of-abandoned-international-cricket-tours-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले भी हो चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय दौरे रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले भी हो चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय दौरे रद्द
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Oct 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भुगतान विवाद को लेकर अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ बगावत करते हुए भारत का दौरा बीच में ही रद्द करते हुए स्वदेश लौटने का फैसला कर लिया है। उनके इस फैसले की हर ओर चर्चा हो रही है और ज्यादातर इसकी आलोचना कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने अपने खिलाड़ियों के फैसले के बाद भारतीय बोर्ड, स्पॉंसर्स, ब्रॉडकास्टर्स और प्रशंसकों से इसके लिए माफी मांगी है। हालांकि टीम के दौरा तुरंत खत्म किए जाने की सूचना मिलते ही कैरेबियाई बोर्ड ने आपात बैठक बुलाई और उसकी जगह भारत में दूसरी टीम भेजने की बात कही, जिसे बीसीसीआई ने ठुकरा दिया।
विंडीज टीम के वापस लौटने के बाद आए इस गैप को भरने के लिए बीसीसीआई ने आनन-फानन में श्रीलंका से बात की और 5 मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम बना लिया।
हालांकि विंडीज टीम का दौरा रद्द करने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार अन्य टीमों ने अप्रत्याशित रूप से अपना दौरा रद्द कर दिया, लेकिन सबके कारण अलग-अलग रहे हैं।

वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा, 1939
क्रिकेट वर्ल्ड में अंतरराष्ट्रीय दौरा रद्द किए जाने की पहली घटना 1939 में हुई। वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी लेकिन इस बीच दूसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया।
कैरेबियाई टीम ने दौरा बीच में छोड़ने का ऐलान कर दिया। विश्व युद्ध के कारण दौरे के 7 मैच प्रभावित हो गए और उन्हें रद्द करना पड़ा। विंडीज टीम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मेहमान टीम को नाव के जरिए पहले स्कॉटलैंड पहुंचाया गया और इसके बाद उन्हें कैरेबियाई द्वीप के लिए रवाना कर दिया गया।

इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा, 1968-69
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम 1968-69 में पाकिस्तान के दौरे पर थी और उस समय पाकिस्तान में राजनैतिक कारणों और छात्रों के आंदोलन के कारण देश में तनाव दिख रहा था। बावजूद इसके ऐसा लग रहा था कि दौरा आराम से खत्म हो जाएगा।
मेहमान टीम ने सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेलने कराची पहुंच गई। मैच शुरू होने में कोई बाधा नहीं हुई। मैच के तीसरे दिन शहर में दंगा हो गया और मैच को रद्द कर दिया गया, जिस कारण सीरीज 0-0 खत्म हुआ। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड के एलन नॉट 96 रनों पर खेल रहे थे और उन्हें अगले दिन अपने पहले शतक के लिए 4 और रन बनाने थे लेकिन दंगे के कारण मैच खत्म हो जाने से वह शतक से रह गए।

पाकिस्तान में भारतीय टीम, 1984-85
1984-85 में टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी, लेकिन यहां भारत में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या के बाद 13 दिनों के राष्ट्रीय शोक के कारण यह दौरा बीच में ही रद्द कर दिया गया।
दौरे के अंतिम 3 मैच नहीं खेले जा सके।
दौरे के अंतिम 3 मैच नहीं खेले जा सके।
लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हमले के बाद रद्द हुआ दौरा
अंतरराष्ट्रीय दौरा बीच में ही रद्द किए जाने की सबसे बड़ी घटना 3 मार्च, 2009 को हुई। श्रीलंका की क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी। दोनों टीमें लाहौर में दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए अपने-अपने होटलों से स्टेडियम की ओर रवाना हो चुकी थीं।
श्रीलंकाई टीम अभी रास्ते में थी कि उन पर आतंकी हमला हो गया। आतंकवादियों ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर जमकर फायरिंग की। इस फायरिंग में श्रीलंका के 6 खिलाड़ी बुरी तरह से घायल हो गए। श्रीलंका ने इस घटना के तुरंत बाद अपना दौरा रद्द कर दिया।
श्रीलंका के इस दौरे को रद्द किए जाने के 5 साल बाद भी एक भी अंतरराष्ट्रीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।
पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला। पूरी टीम तुरंत श्रीलंका लौट गई।

आतंकी हमलों ने रद्द कराई कई सीरीज
लाहौर में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमलों के अलावा देश और शहर में आतंकी हमलों ने कई दौरे रद्द कराने को मजबूर किया। इनमें ज्यादातर दौरे पाकिस्तान में ही रद्द हुए।
मई, 2002 में पाकिस्तान में हुए बम विस्फोट के बाद न्यूजीलैंड टीम ने एक टेस्ट मैच खेलने के बाद ही दौरा रद्द किया।
मार्च, 2008 में पाकिस्तान के लाहौर में हुए बम विस्फोट के बाद आस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का ऐलान किया।
29 नवंबर, 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों से घबरायी इंग्लैंड की क्रिकेट टीम आगे की 2 वनडे छोड़कर देश वापस लौटी। हालांकि बाद में उसने अधूरे दौरे को पूरा किया।