फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fst ODI live: india vs west indies

टीम इंडिया की जीत, सीरीज में बनाई बढ़त

Thu, 21 Nov 2013 08:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
fst ODI live: india vs west indies

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को एकतरफा मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है।

विज्ञापन


कोच्चि में खेले गए मैच में भारत ने 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 86 रन बनाए। जबकि रोहित शर्मा ने 72 रनों का योगदान दिया। (फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)

इससे पहले भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 48.4 ओवर में 211 रनों पर सिमट गई। विंडीज के अंतिम सात विकेट महज 69 रन पर गिर गए। सुरेश रैना के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी तीन-तीन विकेट झटके। विंडीज की ओर से डेरेन ब्रॉवो ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिय।
विज्ञापन


वनडे सीरीज से पहले भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में विंडीज टीम को 2-0 से हराया था। इस जीत की बड़ी बात यह थी कि भारत ने दोनों मैच पारी की अंतर से जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली के नाम और विश्व रिकॉर्ड
अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही झटका लग गया जब चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन (5) जेसन होल्डर की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।

हालांकि धवन के जाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक जमाए।

रोहित 72 रन (8 चौका और 1 छक्का) बनाकर रवि रामपॉल की गेंद पर कैच आउट हो गए। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में लगातार चौथा शतक लगाने से चूक गए।

वहीं दूसरी ओर कोहली ने भी लाजवाब पारी खेली और अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी 86 रनों की पारी खेलने के साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले विवियन रिचडर्स (114 पारी) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने नौ चौके और दो छक्के लगाए।

रैना-जडेजा के तीन विकेट
इससे पूर्व, पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली विंडीज टीम की शुरुआत खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (0) रन आउट हो गए। इसके बाद जोरदार बल्लेबाजी कर रहे जोनाथन चार्ल्स (42) को रवींद्र जडेजा ने 11वें ओवर में कॉटएंडबोल्ड कर चलता किया।

झटकों से संभलने में जुटी विंडीज टीम को सुरेश रैना ने मार्लन सैमुअल्स (24) को बोल्ड कर एक और झटका दिया। पार्ट टाइम गेंदबाज रैना ने भारत को एक और सफलता दिलाते हुए लिडंल सिमंस (29) पगबाधा कराया। डेरेन ब्रॉवो और सिमंस के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई।

रैना ने मैच में अपनी तीसरी सफलता हासिल करते हुए नरसिंह देवनारायन (4) को भी बोल्ड कराया। रैना ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 34 रन देकर तीन विकेट झटके।

डेरेन ब्रॉवो का पचासा
विंडीज टीम को भारतीय फिरकी गेंदबाजी का सामना करने में खासी दिक्कत आई। हालांकि जोनाथन चार्ल्स (42) के अलावा डेरेन ब्रॉवो ने साहसिक बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया।

डेरेन ने भारत के खिलाफ आज अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। वह 59 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए।

चोटिल हो गए गेल

वेस्ट इंडीज को अपने विस्फोटक और सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल से वनडे सीरीज में बेहद आस थी लेकिन वह मैच की दूसरी ही गेंद पर रन आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार की गेंद को हल्के हाथों से खेलने के बाद गेल एक रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन भुवनेश्वर ने सटीक थ्रो कर उन्हें रन आउट कर दिया।


गेल के लिए भारत का यह दौरा अब तक बेहद खराब रहा है। टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से असफल रहने के बाद उनसे वनडे में बेहतरीन खेल की आस थी, लेकिन वह खाता खोले बगैर ही रन आउट हो गए। आउट होने के बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed