{"_id":"58cf7ec94f1c1be7431a214a","slug":"frustated-ishant-sharma-bowls-out-matt-renshaw-in-ranchi-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई हरकतों पर इशांत शर्मा को आया गुस्सा, ऐसे लिया बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई हरकतों पर इशांत शर्मा को आया गुस्सा, ऐसे लिया बदला
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
इशांत शर्मा
- फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में फंसता नजर आ आया। आखिरी दिन के पहले सत्र में मैदान पर ऑस्ट्रेलिया मैच बचाने के लिए मैदान पर उतरा। हाथ से निकल चुके मैच में ऑस्ट्रेलिया भारत पर दबाव बनाने के लिए अलग-अलग हथकंडे आजमाते नजर आया।
पारी के 29वें ओवर में इशांत शर्मा गेंदबाजी करने आए। उनके सामने सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ थे। पहली गेंद फेंकने के लिए दौड़ते इशांत खीझ गए, जब रेनशॉ सामने हट गए। दरअसल, कोई व्यक्ति साइट स्क्रीन के सामने से गुजरा, जिसके चलते रेनशॉ हटे। इसके बाद भड़के इशांत ने रेनशॉ के साइड से गेंद फेंक दी। अंपायर ने इस मुद्दे पर कप्तान विराट कोहली से बात की।

कुछ ऐसा घटा था ओवर
इशांत शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : ESPN
इसके बाद इशांत ने पहले गेंद डाली, जो थोड़ी छोटी थी और उछल कर दूसरी स्लिप की ओर चली गई। दूसरी गेंद भी छोटी रही, जो थाई-पैड से टकराकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। तीसरी गेंद और तेजी से आई, जिसे रेनशॉ जैसे-तैसे डक कर पाए।
चौथी गेंद पर रेनशॉ का धैर्य जवाब दे गया और वो इशांत का दिमाग नहीं पढ़ पाए और फुल लेंथ के गेंद पर गच्चा खा गए। गेंद सीधी उनके पैड से टकराई और अंपायर ने उंगली उठाने में कोई देर नहीं की। बता दें कि इस मैच में यह इशांत का पहला विकेट है। देखें वीडियो: