विश्व कप 2019 कई मायनों में खास रहा। जहां दुनिया को पहली बार एक नया विजेता देखने को मिला तो कई युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी। इस विश्व कप में कई ऐसी टीमें थी, जो अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं, तो वहीं कई खिलाड़ियों में फॉर्म, कंसिस्टेंसी और कई अहम फैक्टर्स की कमी दिखीं, तो चलिए डालते हैं उन खिलाड़ियों पर एक नजर...
2 of 12
क्रिस गेल
- फोटो : social Media
क्रिस गेल: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही क्रिस गेल ने इस विश्व कप को अपना आखिरी टूर्नामेंट बता दिया था। जमैका के इस खिलाड़ी के बल्ले से 8 मैच में महज 242 रन ही निकल पाए। 30.25 की खराब औसत और 88.32 का लचर स्ट्राइक रेट यूनिवर्स बॉस के कद के साथ इंसाफ नहीं करता।
3 of 12
मार्टिन गप्टिल
- फोटो : social Media
मार्टिन गप्टिल: साल 2015 में खेले गए पिछले विश्व कप में गप्टिल के बल्ले से जमकर रन निकले थे, लेकिन इस बार रन बनाने के मामले में गप्टिल एकदम फिसड्डी साबित हुए। 20.86 की खराब औसत से 186 रन ही बना सके। मजेदार बात तो यह थी कि गप्टिल इस वर्ल्ड कप में दो बार 0 रन पर आउट हुए।
4 of 12
हाशिम अमला
- फोटो : सोशल मीडिया
हाशिम अमला: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने 7 मैच में सिर्फ 203 रन ही बनाए। अमला ने 2 अर्धशतक तो मारा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं मार पाए। ऐसी कोई पारी उनके बल्ले से नहीं निकली जो टीम को जीत दिलाने में कामयाब हो पाए।
5 of 12
एम एस धोनी-केदार जाधव
- फोटो : social Media
केदार जाधव: इस विश्व कप टीम इंडिया का मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आया। कई अहम मौकों पर वो खिलाड़ी नहीं चल पाए, जिनसे टीम को उम्मीदें थी। 34 वर्षीय जाधव न तो बल्ले के साथ कमाल दिखा पाए और न ही गेंद से अपनी छाप छोड़ पाए। 5 मैच में सिर्फ 80 रन ही बना पाए। जाधव की धीमी बल्लेबाजी के कारण ही उन्हें सेमीफाइनल में मौका नहीं दिया गया।