फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप 2019 के फ्लॉप 11 खिलाड़ी, इकट्ठा करते ही खड़ी हो जाएगी फिसड्डियों की नई टीम

Fri, 19 Jul 2019 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 19 Jul 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
From Chris Gayle to Kedar Jadhav, here is Flop XI of World Cup 2019
विश्व कप की फिसड्डी इलेवन - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप 2019 कई मायनों में खास रहा। जहां दुनिया को पहली बार एक नया विजेता देखने को मिला तो कई युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी। इस विश्व कप में कई ऐसी टीमें थी, जो अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं, तो वहीं कई खिलाड़ियों में फॉर्म, कंसिस्टेंसी और कई अहम फैक्टर्स की कमी दिखीं, तो चलिए डालते हैं उन खिलाड़ियों पर एक नजर...

From Chris Gayle to Kedar Jadhav, here is Flop XI of World Cup 2019
क्रिस गेल - फोटो : social Media

क्रिस गेल: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही क्रिस गेल ने इस विश्व कप को अपना आखिरी टूर्नामेंट बता दिया था। जमैका के इस खिलाड़ी के बल्ले से 8 मैच में महज 242 रन ही निकल पाए। 30.25 की खराब औसत और 88.32 का लचर स्ट्राइक रेट यूनिवर्स बॉस के कद के साथ इंसाफ नहीं करता।

From Chris Gayle to Kedar Jadhav, here is Flop XI of World Cup 2019
मार्टिन गप्टिल - फोटो : social Media

मार्टिन गप्टिल: साल 2015 में खेले गए पिछले विश्व कप में गप्टिल के बल्ले से जमकर रन निकले थे, लेकिन इस बार रन बनाने के मामले में गप्टिल एकदम फिसड्डी साबित हुए। 20.86 की खराब औसत से 186 रन ही बना सके। मजेदार बात तो यह थी कि गप्टिल इस वर्ल्ड कप में दो बार 0 रन पर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Chris Gayle to Kedar Jadhav, here is Flop XI of World Cup 2019
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया

हाशिम अमला: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने 7 मैच में सिर्फ 203 रन ही बनाए। अमला ने 2 अर्धशतक तो मारा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं मार पाए। ऐसी कोई पारी उनके बल्ले से नहीं निकली जो टीम को जीत दिलाने में कामयाब हो पाए।

विज्ञापन
From Chris Gayle to Kedar Jadhav, here is Flop XI of World Cup 2019
एम एस धोनी-केदार जाधव - फोटो : social Media

केदार जाधव: इस विश्व कप टीम इंडिया का मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आया। कई अहम मौकों पर वो खिलाड़ी नहीं चल पाए, जिनसे टीम को उम्मीदें थी। 34 वर्षीय जाधव न तो बल्ले के साथ कमाल दिखा पाए और न ही गेंद से अपनी छाप छोड़ पाए। 5 मैच में सिर्फ 80 रन ही बना पाए। जाधव की धीमी बल्लेबाजी के कारण ही उन्हें सेमीफाइनल में मौका नहीं दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed