फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   From amit shah to sushma swaraj politicians praises team india victory over pakistan in world cup

अमित शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई, बोले- पाकिस्तान पर भारत की एक और स्ट्राइक

Mon, 17 Jun 2019 07:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Jun 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
From amit shah to sushma swaraj politicians praises team india victory over pakistan in world cup
टीम इंडिया-अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड कप में सातवीं बार पाकिस्तान को हराने के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। हर कोई टीम इंडिया को बधाई दे रहा है और अपने-अपने तरीके से जीत का जश्न मना रहा है।

विज्ञापन


रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान पर 89 रनों की विशाल जीत पर बधाइयों का तांता लग गया है। क्रिकेट फैंस से लेकर नेताओं और खिलाड़ियों तक हर कोई अपने अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में देश के गृह मंत्री से लेकर खेल मंत्री तक ने टीम इंडिया को बधाई दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

गृह मंत्री अमित शाह की स्ट्राइक

From amit shah to sushma swaraj politicians praises team india victory over pakistan in world cup
amit shah - फोटो : प्रयागराज

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'पाकिस्तान पर टीम इंडिया की एक और स्ट्राइक और परिणाम वही। पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। इस बेहतरीन जीत के लिए हर भारतीय को गर्व हो रहा है।'
 

खेल मंत्री की शाबाशी

From amit shah to sushma swaraj politicians praises team india victory over pakistan in world cup
Kiren Rijiju - फोटो : social media

वहीं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट किया और कहा 'पहले से बोला था हिंदुस्तान जीतेगा, पाकिस्तान हारेगा! शाबाश लड़कों, बधाई टीम इंडिया।

 

ओलंपिक मेडलिस्ट राठोर की तारीफ

From amit shah to sushma swaraj politicians praises team india victory over pakistan in world cup
rajyavardhan rathore

इनके अलावा पूर्व खेल मंत्री और ओलंपिक मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन। टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अजेय बढ़त बनाए रखी। विराट कोहली और रोहित की बेहतरीन पारी और गेंदबाजों की बढ़िया गेंदबाजी। लगे रहो।
 

गंभीर, सुषमा और पियूष गोयल की बधाइयाँ

From amit shah to sushma swaraj politicians praises team india victory over pakistan in world cup
Gautam Gambhir - फोटो : PTI

इन सबके अलावा रेल मंत्री पियूष गोयल, सुषमा स्वराज और गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी है।
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed