{"_id":"3fdb48d2-ab7b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"franchises-to-bear-cost-of-injuries-during-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में चोट लगी तो खर्चा उठाएंगे मालिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में चोट लगी तो खर्चा उठाएंगे मालिक
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Apr 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल के दौरान चोटिल हुए खिलाड़ियों का नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन का खर्चा अब संबंधित फ्रेंचाइजी को उठाना पड़ेगा। सोमवार को चेन्नई में एनसीए कमेटी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह फैसला लिया गया है कि अब से यदि कोई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान चोटिल होता है तो संबंधित फ्रेंचाइजी या खुद खिलाड़ी एनसीए में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का खर्चा उठा उठाएंगे।’
विज्ञापन
काबिलेगौर है कि एनसीए में कुल 12 सदस्यों का स्टॉफ है जिस पर बीसीसीआई 5.5 करोड़ रुपये खर्च करती है।