फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   four days match ends only One-And-Half days

महज डेढ़ दिन में ही खत्म हुआ मैच, नाराज मेहमान टीम ने की शिकायत

Thu, 26 Nov 2015 07:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Nov 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
four days match ends only One-And-Half days

कभी-कभी क्रिकेट मैच के दौरान पिच का मिजाज अचानक बदल जाता है और फिर बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बन जाता है। गेंदबाजों की एक-एक गेंद बल्लेबाजों के लिए भारी पड़ता है। ऐसा ही हुआ एक मैच में लेकिन इस बार हालात पूरे ही मैच में रहे। इस कारण मैच महज डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया। दिलचस्प यह था कि जिस मैदान पर यह मैच खेला गया वो पहली बार किसी बड़े मैच की मेजबानी कर रहा था।

विज्ञापन


डेढ़ दिन में मैच खत्म होने के तुरंत बाद मेहमान टीम ने पिच को लेकर बीसीसीआई को शिकायत दर्ज करा दी है। यह मैच हुआ ओडिशा और बंगाल के बीच।

ओडिशा टीम को रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले के दूसरे ही दिन बंगाल के खिलाफ 133 रनों से हार झेलनी पड़ी। उसकी दूसरी पारी 37 रन पर ही सिमट गई जो रणजी सत्र का न्यूनतम स्कोर है। मेजबान टीम की ओर से पेसर अशोक डिंडा ने हैट्रिक सहित 7 विकेट झटके। पिच शुरू से ही बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी रही।
विज्ञापन


पहले दिन 77 ओवर के अंदर 20 विकेट गिरे जबकि दूसरे दिन लगभग 65 ओवर के अंदर इतने ही विकेट गिरे। मैच के आखिरी 18 विकेट महज 38 रन के अंदर गिरे। ओडिशा के कप्तान नटराज बेहड़ा और ओसीए के सचिव आशीर्वाद बेहड़ा ने शिकायत दर्ज किए जाने की पुष्टि की। ओसीए सचिव ने कहा, "क्या आप प्रथम श्रेणी मैचों के लिए इस तरह के विकेट तैयार करते हैं। चार दिन के मैच का क्या मतलब है। यदि आप अधूरे तैयार विकेट पर मैच करवाते हैं जो डेढ़ दिन में समाप्त हो जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल नटराज, "हम इस तरह के विकेट से बहुत निराश हैं। हां, हमारे मैनेजर ने मैच रेफरी (शक्ति सिंह) से आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी है। यह बेहद खतरनाक पिच थी।" रेफरी ने भी शिकायत दर्ज कराए जाने की पुष्टि करते हुए कहा, "हां, ओडिशा ने शिकायत दर्ज करा दी है। मैं इसे बीसीसीआई को भेजूंगा। मैं अपनी रिपोर्ट भी दूंगा। फैसला बीसीसीआई को करना है।"

दूसरी पारी में 20 ओवर भी नहीं खेल सकी टीम

four days match ends only One-And-Half days

नादिया (पश्चिम बंगाल) में खेले गए मुकाबले में मध्यम गति के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा (19 रन पर 7 विकेट) और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा (14 रन पर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बंगाल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले के दूसरे दिन ही ओडिशा को 133 रनों से हराकर पूरे अंक बटोर लिए।

बंगाल की ओर से रखे गए 171 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा 19.2 ओवरों में 37 रन पर ही ढेर हो गई। उसकी ओर से अरविंद सिंह ने सबसे अधिक 7 रन बनाए जबकि कप्तान नटराज बेहड़ा और धीरज सिंह पांच-पांच रन बनाकर आउट हुए।

बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में सुबह बिना कोई नुकसान के 23 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 135 रनों पर सिमट गई। उसकी ओर से ओपनर अभिमन्यु ने सबसे अधिक 39 जबकि एसडी चटर्जी ने 37 और कप्तान मनोज तिवारी ने 35 रन बनाए। उसके 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। ओडिशा की ओर से बी मोहंती ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके। ओडिशा ने पहली पारी में 107 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed