{"_id":"664c9b0a0e3663b1d607e713","slug":"former-west-indies-allrounder-dwayne-bravo-appointed-afghanistan-bowling-consultant-for-t20-world-cup-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान टीम से जुड़े ड्वेन ब्रावो, निभाएंगे अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान टीम से जुड़े ड्वेन ब्रावो, निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
Tue, 21 May 2024 06:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 May 2024 06:31 PM IST
सार
ब्रावो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शामिल हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 295 मैचों में 6423 रन बनाए हैं और 363 विकेट लिए हैं। उन्होंने इसके अलावा 100 प्रथम श्रेणी और 227 लिस्ट-ए मुकाबले भी खेले हैं।
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : Afganistan Cricket board
विस्तार
अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए कमर कस ली है और टीम इस टूर्नामेंट में प्रभाव छोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसी कड़ी में मंगलवार को वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को टी20 विश्व कप के लिए टीम का गेंदबाजी सलाहकार बनाने की घोषणा की। ब्रावो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शामिल हैं ब्रावो
ब्रावो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शामिल हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 295 मैचों में 6423 रन बनाए हैं और 363 विकेट लिए हैं। उन्होंने इसके अलावा 100 प्रथम श्रेणी और 227 लिस्ट-ए मुकाबले भी खेले हैं। टी20 में उन्होंने कुल 573 मैच खेले हैं और 625 विकेट लेने के साथ ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ब्रावो ने इस प्रारूप में 7000 रन से ज्यादा बनाए हैं और वह टी20 में दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। ब्रावो दुनिया की कई टी20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं और उन्होंने कई टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीती है। ब्रावो टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और सीपीएल में विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। ब्रावो आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और मौजूदा सीजन में भी वह टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका में थे।

Meet our new Fast Bowling Consultant, the Champion, @DJBravo47! 🤩🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) May 21, 2024
Read more 👉: https://t.co/cYjC1WsFxZ
टूर्नामेंट से पहले 10 दिन के शिविर में हिस्सा लेगी अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए पहले ही वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है और वह फिलहाल सैंट किट्स और नेविस में है जहां टीम के खिलाड़ी 10 दिनों के ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेंगे। यह ट्रेनिंग शिविर टी20 विश्व कप से पहले तैयारियों को पुख्ता करने के लिए आयोजित किया गया है जिसमें ब्रावो भी शामिल होंगे। अफगानिस्तान की टीम वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत तीन जून को गुयाना में युगांडा के खिलाफ करेगी।