Video: एमएस धोनी ने इनडोर स्टेडियम में कीवी खिलाड़ियों की दी खुली चुनौती
जब फुटबॉल की बात आती है तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अलग नहीं रख सकते। दरअसल, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच बारिश के कारण काफी देर के लिए बाधित रहा। इससे पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी कीवी टीम के साथी खिलाड़ी के साथ सॉकर वॉलीबॉल खेलते नजर आए।
इसी बीच न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो ग्रीनफिल्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में धोनी के साथ सॉकर वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। साथ में मनीष पांडे और टॉम ब्रूस भी नजर आ रहे हैं। गप्टिल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,'वर्षाबाधित के कारण क्या करते? माही,पांडे और ब्रुस के साथ सॉकर वॉलीबॉल का मजा उठाया।' बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 3 लाख 2 हजार लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पोस्ट पर 107 कमेंट्स भी किए गए हैं।
पढ़ेंः- रॉस टेलर ने खोला राज, किसकी मदद लेकर हिंदी में सहवाग को दिया करारा जवाब
गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 61 रन बना पाई थी। टीम इंडिया ने यह मैच 6 रन से जीता और सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा किया। हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा (8) और शिखर धवन (6) रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। वहीं, मनीष पांडे (17) और हार्दिक पांड्या (14) रन की बदौलत टीम इंडिया 67 रन बना सकी। हालांकि कप्तान विराट ने भी कोई खासा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वो मात्र 13 पर ही सोढ़ी के गेंद पर कैच आउट हो गए। हालांकि न्यूजीलैंड का भी कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। कीवी टीम तरफ से फिलिप्स (11) और ग्रान्डहोम नाबाद 17 रन बनाए।
A post shared by Martin Guptill (@martyguptill31) on