फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Sri Lankan captain Sanath Jayasuriya rated teen sensation Vaibhav Sooryavanshi a different

वैभव सूर्यवंशी: भारत की युवा सनसनी को श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने सराहा, भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया

Sun, 20 Sep 2026 08:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Sep 2026 08:43 PM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने भारतीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को जमकर सराहा है। जयसूर्या ने वैभव को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया है। 

विज्ञापन
Former Sri Lankan captain Sanath Jayasuriya rated teen sensation Vaibhav Sooryavanshi a different
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए रविवार को उन्हें अलग तरह की प्रतिभा करार दिया। उन्होंने कहा कि इस किशोर खिलाड़ी को भारतीय प्लेइंग-11 में शामिल करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सूर्यवंशी हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने पारी की शुरुआत के लिए नियमित जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर ही भरोसा कायम रखा। 
विज्ञापन

वैभव को अलग तरह की प्रतिभा बताया 
1996 विश्व कप में श्रीलंका के स्टार प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल रहे जयसूर्या ने कहा, वैभव अलग तरह की प्रतिभा है। मुझे लगता है कि वह भारत का भविष्य हैं। उनके पास काफी समय है। इसलिए उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दीजिए और वह जरूर अच्छा करेंगे। सूर्यवंशी में मिले मौकों को भुनाने की पूरी क्षमता है।मौके मिलेंगे। वह किस स्थान पर खेलेंगे, यह मैं नहीं कह सकता, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। लेकिन जब उन्हें मौका मिलेगा, वह उसे जरूर भुनाएंगे। इसलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं। 

जयसूर्या ने चयन और बल्लेबाजी क्रम पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, मैं चयन और बल्लेबाजी क्रम पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मेरा मानना है कि वह बेहद प्रतिभाशाली है। हर खिलाड़ी में अलग-अलग प्रतिभा होती है और वे अभ्यास तथा ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत करते हैं। भारत में हमेशा ऐसे खिलाड़ी तैयार रहते हैं जो उनकी जगह लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यहां प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के ऊंचे स्तर की सराहना की
इस 57 साल के पूर्व दिग्गज ने तीनों प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट के ऊंचे स्तर की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'भारत में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है। वे सभी प्रारूपों (वनडे, टी20 और टेस्ट) में खेलते हैं। जब आप तीनों प्रारूपों में खेलते हैं तो यह आसान नहीं होता।' उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने का जुनून काफी ऊंचा है और यही वजह है कि बड़ी संख्या में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। जयसूर्या के मुताबिक, कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े उन खिलाड़ियों को भी इस तरह के आयोजनों से आगे बढ़ने का मंच मिलता है, जिन्हें क्लब, अन्य स्तरों या राज्य स्तर पर खेलने का अवसर नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय क्रिकेट के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed