{"_id":"60ba3ce9270c562e7f17eec2","slug":"former-sri-lanka-batsman-hashan-tillakaratne-appointed-women-team-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: हसन तिलकरत्ने बने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नियुक्ति: हसन तिलकरत्ने बने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच
Fri, 04 Jun 2021 08:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:17 PM IST
सार
विश्व कप 1996 विजेता टीम के सदस्य रहे तिलकरत्ने ने अपने 15 साल के करियर के दौरान 83 टेस्ट और 200 वन-डे खेले हैं।
विज्ञापन
हसन तिलकरत्ने
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व कप्तान हसन तिलकरत्ने को देश की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल छह महीने का होगा। विश्व कप 1996 विजेता टीम के सदस्य रहे तिलकरत्ने इससे पहले कई पदों पर रह चुके हैं। उनका करार 31 दिसंबर को खत्म होगा लेकिन समझा जाता है कि उन्हें श्रीलंका क्रिकेट से नया करार मिलेगा चूंकि फरवरी मार्च में न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप होना है।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि हसन तिलकरत्ने राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच होंगे। यह नियुक्ति एक जून 2021 से प्रभावी होगी।' बता दें कि तिलकरत्ने ने अपने 15 साल के करियर के दौरान 83 टेस्ट और 200 वन-डे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 11 शतकों के साथ 4545 रन बनाए हैं, जबकि वन-डे में उनके नाम 3789 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन