फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former selector Sarandeep Singh slams Ravi Shastri over remarks on Rayudu exclusion from Indian squad for CWC 2019

पलटवार: पूर्व चयनकर्ता ने रवि शास्त्री को लगाई फटकार, 2019 विश्व कप में टीम चयन की बताई हकीकत

Tue, 14 Dec 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 14 Dec 2021 04:11 PM IST
सार

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने रवि शास्त्री को उनके एक बयान को लेकर उन्हें फटकार लगाई है। उन्होंने 2019 एकदिवसीय विश्व कप में टीम चयन को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए अपने विचार साझा किए

विज्ञापन
Former selector Sarandeep Singh slams Ravi Shastri over remarks on Rayudu exclusion from Indian squad for CWC 2019
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने रवि शास्त्री को उनके एक बयान को लेकर उन्हें फटकार लगाई है। उन्होंने 2019 एकदिवसीय विश्व कप में टीम चयन को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए अपने विचार साझा किए। रवि शास्त्री ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि अंबाती रायुडू के चयन नहीं किए जाने का फैसला उनका नहीं था और न ही तीन विकेटकीपरों को एक साथ रखने के फैसले में उनकी कोई भूमिका थी। 

विज्ञापन


शास्त्री के इस बयान के जवाब में 2019 एकदिवसीय विश्व कप टीम का चयन करने वाली चयन समिति का हिस्सा रहे सरनदीप सिंह ने कहा, 'इस बात से सहमत थे कि चयन में कोच का वास्तव में कोई अधिकार नहीं था, लेकिन समिति हमेशा कप्तान और कोच के साथ एक ही मत पर थी।'
विज्ञापन


सरनदीप सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'रवि शास्त्री सही कहते हैं कि चयन बैठक में कोच की कोई भूमिका नहीं होती है, लेकिन चयन समिति मैदान में जाती है, कप्तान और मुख्य कोच से बात करती है और उन्हें योजनाओं के बारे में बताती है और हम भी पूछते हैं कि वे क्या चाहते हैं या फिर अगर कोई खिलाड़ी है जिसे आप मांग रहे हैं। अगर आप पिछले कुछ सालों को देखें तो हम लगभग हर द्विपक्षीय सीरीज जीत रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आफ स्पिनर ने शास्त्री पर बात करते हुए कहा, 'वह मुख्य कोच हैं, इसलिए वह कह सकते हैं कि उन्हें कौन सा खिलाड़ी चाहिए। वह विराट से कुछ भी कह सकते हैं कि वह क्या चाहते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम अलग तरह से महसूस करते हैं, लेकिन दिन के अंत में हम हमेशा एक ही मत पर होते हैं। चार साल तक रवि भाई के साथ हमारे विचार कभी अलग नहीं रहे और वह एक अच्छे कोच भी हैं। वह हर समय हमारी सुनते हैं। हम हमेशा एक साथ बैठे थे और हमेशा एक ही मत पर थे।'


सरनदीप ने शिखर धवन के चोटिल होने पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने की वजह भी बताई। उन्होंने बताया, 'तीनों विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर काफी अच्छे हैं। एक चयनकर्ता चयन में हस्तक्षेप नहीं करता है। विश्व कप के दौरान शिखर धवन के चोटिल होने पर ऋषभ पंत को चुना गया था। केएल राहुल के रूप में हमारे पास पहले से ही एक ओपनर था। इसलिए, हम किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे थे जो आए और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करे और बड़े शाट खेले। यही वजह है कि ऋषभ पंत टीम में थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन चुनना टीम प्रबंधन का काम है। चयन समिति इसमें हस्तक्षेप नहीं करती है। 2019 विश्व कप में अगर आप रिषभ पंत के चयन को देख रहे हैं तो वह उनकी पहली पसंद नहीं थे। एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक टीम में थे और हम सभी मैच जीत रहे थे। हम तालिका में भी शीर्ष पर रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed