फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former sa captain dean elgar revealed that virat kohli spat on him during ind vs sa series in 2015

Dean Elgar: ‘विराट कोहली ने मुझ पर थूका था...’ पूर्व प्रोटियाज कप्तान ने वर्षो बाद भारतीय दिग्गज पर लगाया आरोप

Sun, 11 Feb 2024 11:48 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 11 Feb 2024 11:48 AM IST
सार

डीन एल्गर ने आरोप लगाया कि विराट कोहली ने उन पर थूका था। बाद में दोनों के बीच गाली-गलौच भी हुई थी। उन्होंने बताया कि ये घटना 2015 की है जब दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई थी।

विज्ञापन
former sa captain dean elgar revealed that virat kohli spat on him during ind vs sa series in 2015
विराट-एल्गर - फोटो : ESPN

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने निजी कारणों के चलते इस सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से छुट्टी दी गई है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने स्टार खिलाड़ी पर बड़ा आरोप लगाया है। एल्गर ने दावा किया है कि कोहली ने उन पर थूका था।
विज्ञापन

 
डीन एल्गर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 84 टेस्ट मैच खेले जिनमें 5146 रन बनाए। एल्गर के नाम इस फॉर्मेट में 13 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। स्टार क्रिकेटर पहली बार भारत दौरे पर 2015 में आए थे। इस दौरान उनकी मैदान पर विराट कोहली से झड़प हो गई थी।
विज्ञापन


विराट और एल्गर के बीच हुई थी झड़प
इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन पर थूका था। बाद में दोनों के बीच गाली-गलौच भी हुई थी। एल्गर ने कहा, “जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो ऐसा लगा कि अश्विन और क्या नाम है उसका जजेजा.... जा-जा-जाजेजा  के खिलाफ खुद को बचा रहा हूं और कोहली ने मेरे ऊपर थूक दिया। इसके जवाब में मैंने कोहली को गंदी गाली दी।“ 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोहली ने मांगी थी माफी'
केपटाउन में भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलने वाले कैरिबियाई खिलाड़ी ने बताया कि एबी डिविलियर्स से बातचीत के बाद जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी तब कोहली ने उनसे माफी मांगी थी। दोनों साथ में ड्रिंक्स पर भी गए थे। एल्गर ने आगे कहा, ''डिविलियर्स को पता चला कि कोहली ने क्या किया है और वह उनके पास गए और पूछा तुम मेरी टीम के साथी पर क्यों थूक रहे हो?  दो साल बाद साउथ अफ्रीका में उन्होंने मुझे फोन किया और पूछा कि क्या वह सीरीज के बाद ड्रिंक के लिए मेरे साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी हरकत के लिए माफी मांगना चाहते हैं। हमने 3 बजे तक ड्रिंक ली थी। यह तब की बात है जब वह ड्रिंक करता था। जाहिर है वह अब थोड़ा बदल गया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed