फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan Star Kamran Akmal Dig At 'Mentally Fatigued' Ishan Kishan; Gives Example of Rohit Sharma Virat

Ishan Kishan: 'आप देश के लिए खेल रहे ...', 'मानसिक रूप से थके हुए' ईशान किशन पर पूर्व पाकिस्तानी स्टार का तंज

Mon, 15 Jan 2024 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

किशन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भी भारत की टीम में जगह नहीं मिली। केएस भरत और युवा ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Former Pakistan Star Kamran Akmal Dig At 'Mentally Fatigued' Ishan Kishan; Gives Example of Rohit Sharma Virat
कामरान अकमल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए खेल से ब्रेक लेने के फैसले को लेकर भारत के युवा खिलाड़ी ईशान किशन पर सवाल उठाए हैं। किशन ने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को भारत की टीम से बाहर कर लिया था।
विज्ञापन


विकेटकीपर-बल्लेबाज को तब अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया गया था। इस मुद्दे पर बोलते हुए, भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि खिलाड़ी ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं रखा और अब टीम में वापस आने के लिए किशन को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।
विज्ञापन

ईशान को इंग्लैंड के खिलाफ नजरअंदाज किया गया

Former Pakistan Star Kamran Akmal Dig At 'Mentally Fatigued' Ishan Kishan; Gives Example of Rohit Sharma Virat
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
किशन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भी भारत की टीम में जगह नहीं मिली। केएस भरत और युवा ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा होंगे। अकमल ने अपने करियर में इतनी जल्दी ब्रेक लेने के लिए किशन की आलोचना की और कहा कि कैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को भी समान मानसिक थकान का सामना करना पड़ता है।

अकमल ने ईशान पर साधा निशाना

Former Pakistan Star Kamran Akmal Dig At 'Mentally Fatigued' Ishan Kishan; Gives Example of Rohit Sharma Virat
ईशान किशन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'ईशान किशन ने मानसिक थकान की वजह से खुद को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट टीम से अलग कर लिया था और इसकी खूब चर्चा हो रही है। अपने करियर के इस शुरुआती चरण में आपको क्या मानसिक थकान हो सकती है? इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं जो थकान से भी निपटते हैं। वे आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हैं, जिसमें टेस्ट मैच भी शामिल हैं। इस कारण से खिलाड़ियों के ब्रेक लेने के बारे में कभी नहीं सुना।
विज्ञापन

अकमल ने कही यह बात

Former Pakistan Star Kamran Akmal Dig At 'Mentally Fatigued' Ishan Kishan; Gives Example of Rohit Sharma Virat
राहुल द्रविड़ और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
अकमल ने आगे कहा कि किशन का आराम लेने का निर्णय उनकी समझ से परे है। युवा खिलाड़ियों को अपने करियर में इतनी जल्दी ऐसी मांग नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'आप खुद को आईपीएल के दो महीने के लिए बचा रहे हैं। भारतीय टीम में खेलना बड़ी बात है और यह बहाना मेरी समझ से परे है। मुझे लगता है कि चयन समिति ने ईशान किशन को इस टीम से दूर रखकर अच्छा काम किया है। उन्हें अभी आराम करने दीजिए और फिर घरेलू क्रिकेट खेलने दीजिए। यह खिलाड़ियों के लिए एक संदेश होना चाहिए कि वे मानसिक थकान के कारण जब चाहें आराम की मांग नहीं कर सकते। यह राष्ट्रीय कर्तव्य है। आप ऐसे ही आराम की मांग नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed