फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan Star Basit Ali criticize Pakistan Cricket Board PCB Over 2023 World Cup Venue controversy

ODI WC: वेन्यू विवाद पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा, बोले- सब बकवास बातें हैं

Fri, 30 Jun 2023 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Jun 2023 08:55 AM IST
सार

पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबलों के मैदान में बदलाव की मांग की थी। पाकिस्तान को 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में और 23 अक्तूबर को अफगानिस्तान से चेन्नई के चेपक में भिड़ना है।

विज्ञापन
Former Pakistan Star Basit Ali criticize Pakistan Cricket Board PCB Over 2023 World Cup Venue controversy
पाकिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने अपने देश के लोगों से भारत में आगामी वनडे विश्व कप के आयोजन स्थलों पर अनावश्यक विवाद न करने का आग्रह किया है। पाकिस्तान को 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से भिड़ना है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कथित तौर पर इस आयोजन स्थल पर खेलने की अनिच्छा व्यक्त की थी। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा था कि वह चेन्नई में अफगानिस्तान और बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया का सामना नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, बासित अली को लगता है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेलना वास्तव में पाकिस्तान के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि दबाव उनके बजाय घरेलू टीम पर होगा।
विज्ञापन

बासित ने क्या कहा?

बासित ने कहा- मैं समाचार चैनलों और यूट्यूब पर सुन रहा हूं कि पाकिस्तान अपने मैच अहमदाबाद और अन्य स्थान पर खेलने के लिए इच्छुक नहीं है। पाकिस्तान वहां क्यों नहीं खेलना चाहता है? विश्व कप के लिए आईसीसी का कार्यक्रम पाकिस्तान के लिए एक बड़ा फायदा है। अगर अहमदाबाद में 1,25,000 लोग मैच देखने आते हैं तो दबाव भारत पर होगा, पाकिस्तान पर नहीं। अगर भारत को पाकिस्तान में एशिया कप खेलना होता, तो दबाव पाकिस्तान पर होता।

World Cup 2019: Basit Ali Slams Indian Team's Slow Batting Against England,  Says Batters Had Picnic On Field

पीसीबी ने अफगानिस्तान के खिलाफ उनके मैच के शेड्यूल पर भी सवाल उठाया है, जो 23 अक्तूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। अफगानिस्तान के पास  लाइन-अप में अच्छे स्पिनर्स होने के कारण पीसीबी को लगता है कि चेपक स्टेडियम की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों के कारण अफगानिस्तान से उनका मैच जानबूझकर चेन्नई में निर्धारित किया गया है।

''सब बकवास बातें हैं''

बासित ने कहा- अफगानिस्तान एक कमजोर टीम है। हां, उनके पास अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन जहां भी कार्यक्रम तय हो गया है, बस आप खेलें। जो वजहें दी जा रही हैं वह सब बकवास है। मैं सुनता रहता हूं कि पाकिस्तान को भारत जाने की अनुमति नहीं मिल सकती है। बेशक उन्हें मंजूरी मिलेगी। बॉस यह कोई स्थानीय टूर्नामेंट नहीं। यह विश्व कप है।
विज्ञापन

Former Pakistan Star Basit Ali criticize Pakistan Cricket Board PCB Over 2023 World Cup Venue controversy
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबलों के मैदान में बदलाव की मांग की थी। पाकिस्तान को 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में और 23 अक्तूबर को अफगानिस्तान से चेन्नई के चेपक में भिड़ना है। पीसीबी इन दोनों मैचों के वेन्यू में बदलाव चाहता था, या फिर इन दो मैचों के वेन्यू की अदला-बदली चाहता था। आईसीसी और बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दो मैचों के वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया। 

पाकिस्तान ने वेन्यू इंटरचेंज करने की भी मांग की
पाकिस्तान को इसी बात का डर था कि दोनों में से किसी भी मैच में वह फेवरेट के तौर पर मैदान में नहीं उतरेंगे। इसी वजह से उन्होंने वेन्यू बदलने की मांग की थी। इतना ही नहीं, एक और दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ वेन्यू को इंटरचेंज करने की भी मांग की थी। वे चाहते थे कि इन दो मैचों के लिए वेन्यू की अदला-बदली की जाए, यानी पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से चेपक में और अफगानिस्तान से चिन्नास्वामी में खेले। हालांकि, सभी मांगें ठुकरा दी गईं। साथ ही यह तय किया कि पाकिस्तान को निर्धारित स्थान पर ही अपने मैच खेलने होंगे। 

Former Pakistan Star Basit Ali criticize Pakistan Cricket Board PCB Over 2023 World Cup Venue controversy
पाकिस्तान का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान का वनडे विश्व कप 2023 में शेड्यूल
पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत छह अक्तूबर को क्वालिफायर-वन टीम के खिलाफ खेलेगी। क्वालिफायर टीमें अभी जिम्बाब्वे में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के बाद तय होंगी। हैदराबाद में पाकिस्तान को दो, अहमदाबाद में एक, बेंगलुरु में दो, चेन्नई में दो और कोलकाता में दो मैच खेलने हैं। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed